फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों को खाते समय रखें ध्यान, नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है असर

Sat, 05 Dec 2020 04:56 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Toxins found in daily common foods can harm your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भोजन से ही हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। अच्छी सेहत के लिए रोजमर्रा के जीवन में बहुत सारी चीजों के अपने आहार में शामिल करते हैं, लेकिन इन चीजों का सेवन करते समय हम कई बार कुछ बातों को ध्यान में नहीं रखते हैं या हमें जानकारी नहीं होती है। क्या आपको पता है कि खाने की बहुत सी चीजों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए कुछ चीजों को खाते समय ध्यान देना जरुरी होता है। आज हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्हें खाते समय सतर्कता बरतने की जरुरत होती है। तो चलिए जानते हैं। 

Toxins found in daily common foods can harm your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरे या अंकुरित आलू
जब हम बाजार से आलू खरीद कर लाते हैं तो उसमें  बहुत सारे ऐसे आलू भी होते हैं जिनमे हरे निशान होते हैं। कभी-कभी तो हम आलू के हरे हिस्से को निकाल देते हैं लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि हम इसपर ध्यान नहीं देते हैं। इसी तरह से जब आलू को रखे हुए बहुत दिन हो जाते हैं तो वे अंकुरित हो जाते हैं। जिनका हम खाने में उपयोग कर लेते हैं। क्या आपको पता है कि हरे और अंकुरित आलू में ग्लाइकोसाइड नाम का विषाक्त पदार्थ होता है। जिसकी वजह से हरा आलू खाने पर आपके मितली, दस्त, भ्रम और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती है।

Toxins found in daily common foods can harm your health
कच्चे काजू होते हैं नुकसानदायक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कच्चे काजू
बाजार में दुकानों पर पैकेट में मिलने वाले काजूओं को पहले उबाला जाता है जिससे उसमें पाया जाने वाला उरूशिओल नाम का विषाक्त पदार्थ निकल जाता है। कच्चे काजू का विषाक्त पदार्थ मौजूद रहता है इसलिए कच्चा काजू खाना सुरक्षित नहीं रहता है। बिना उबला कच्चा काजू खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toxins found in daily common foods can harm your health
जायफल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
जायफल का ज्यादा सेवन नुकसानदायक
जायफल का उपयोग गरम मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन इसका सेवन थोड़ी से मात्रा में ही सही रहता है। एक चम्मच से ज्यादा जायफल का सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। जायफल में मिरिस्टिसिन नाम का रसायन उच्च मात्रा में पाया जाता है। इस रसायन के प्रभाव की  वजह से आपको चक्कर आना, सुस्ती, भ्रम और दौरे पड़ने तक की समस्या हो सकती है। 
 
विज्ञापन
Toxins found in daily common foods can harm your health
मशरूम - फोटो : Pixabay

मशरूम खाएं संभल करे
मशरूम से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। मशरुम खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन मशरूम खरीदते समय इसकी पहचान होना जरूरी  होता है क्योंकि मशरुम कई तरह के आते हैं। जंगली मशरूम खाने से आपको पेट में दर्द, दस्त और उल्टी, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आपके लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed