मोटापा एक उम्र के बाद सभी को परेशान करता है। लेकिन कुछ लोग आज भी ऐसे हैं जिन्हें मोटापा या ज्यादा वजन कभी परेशान नहीं करता क्योंकि उनका वजन हमेशा सामान्य और उनके कंट्रोल में होता है। जानिए क्या हैं सीक्रेट्स जिससे ये लोग वजन को सामान्य रख पाते हैं।
अगर चाहते हैं कि वजन कभी ना बढ़े तो सुबह का नाश्ता जरूर करें। ये बेहद जरूरी है क्योंकि रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते के बीच लगभग 10 घंटे से भी ज्यादा का समय हो जाता है। ऐसे में शरीर में कमजोरी आ जाती है जिसे अगर समय रहते नाश्ता करके पूरा ना किया जाए तो कमजोरी बनी रहेगी जिससे नुकसान होगा। एक बेहतर लाइफस्टाइल और अच्छी सेहत के लिए सुबह भारी नाश्ता जरूर करें। कई सारे ऐक्टर्स का कहना है कि सुबह के नाश्ते में अंडा और दूध या फिर जूस जरूर लेते हैं।
जो लोग रोजाना थोड़ा सा भी समय कसरत के लिए निकालते हैं उनकी सेहत और वजन दोनों सही रहते हैं। कसरत से शरीर के साथ-साथ दिमागी सेहत भी दुरुस्त रहती है। क्योंकि कसरत से तनाव कम होता है साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलती है। शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस रिजीम में योग को शामिल करती हैं।
सामान्य वजन और अच्छी सेहत वाले हमेशा अपने वजन पर नजर रखते हैं। हफ्ते में कम से कम एक बार वजन जरूर नापते हैं।
ऐसे लोग खुद को कुछ भी खाने से नहीं रोकते। जी हां ! अपने वजन पर नियंत्रण रखने के लिए हर चीज खाते हैं लेकिन सभी घर पर बनी होती हैं। बाहर की चीजें भी एक निश्चित मात्रा में ही लेते हैं। खुद परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वो सभी चीजें खाती हैं जो उन्हें पसंद है, लेकिन एक निश्चित मात्रा में ही लेती हैं।