शरीर के बाकी के अंगों की तरह प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। लेकिन साफ-सफाई का तरीका सही ना हो तो इफेंक्शन और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। लापरवाही के गलत परिणाम सामने आ सकते हैं। जानिए वो कौन से तरीके हैं जिससे वैजाइना स्वस्थ रहे साथ ही इफेक्शन का खतरा ना हो।
कई महिलाएं वैजाइना की सफाई और फ्रेशनेस के लिए कई सारे वैजाइनल डाउचिंग का प्रयोग करती हैं। लेकिन ये किसी भी हाल में ठीक नहीं है। कई सारे शोध ये कह चुके हैं कि इन तरह के डाउजिंग एजेंट के प्रयोग से पीएच लेवल गड़बड़ हो जाता है जिससे एचटीडी का खतरा रहता है।
इससे बचने के लिए बाजार में मिलने वाले डाउचेंज की जगह सादे या हल्के गुनगुने पानी से सफाई करें, काफी है।
बहुत ज्यादा टाइट और कसे हुए अंडरगार्मेंट्स से भी नुकसान हो सकता है। इसलिए हमेशा कॉटन या फिर ढीले ढाले कपड़े ही पहनें।
प्यूबिक एरिया के बालों से छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग से बेहतर है कि सिर्फ ट्रिंमिग की जाए।