फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन तरीकों से करें आलू का सेवन, नहीं बढ़ेगा मोटापा

Wed, 27 Jul 2022 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 27 Jul 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Today’s Health Tips Know How to Eat Potatoes in a Healthy Way For Weight Loss
आलू का सेहत पर असर - फोटो : Istock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


Health Tips: आलू को लोग शुगर और वेट बढ़ने का कारण मानते हैं। ऐसे में कई लोग आलू का सेवन बंद कर देते हैं या कम कर देते हैं ताकि उनका मोटापा न बढ़े और डायबिटीज भी नियंत्रित रहे। लेकिन आलू इतना भी नुकसानदायक नहीं होता। सेंट्रल पोटेटो रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ.एसके चक्रवर्ती के मुताबिक, आलू में सबसे कम फैट होता है। आलू में महज 0.1 फीसदी फैट होता है। ऐसे में आलू के सेवन से न तो मोटापा बढ़ता है और न ही शुगर बशर्तें उसे सही तरीके से खाया जाए। दरअसल आलू से फैट बढ़ने की वजह गलत तरीके से आलू का सेवन करना है। आलू का पराठा, आलू टिक्की, फ्रेंच फाइज और दम आलू जैसी डिश भले ही मुंह में पानी ला देती हैं लेकिन इनके सेवन से डायबिटीज, फैट बढ़ना और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसी कारण से ज्यादातर लोग जो मोटापा कम करना चाहते हैं वह आलू को अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं। लेकिन आप आलू का सेवन करके भी मोटे होने से बच सकते हैं। जानिए आलू के सेवन का सही तरीका, जिससे सेहत पर न पड़े बुरा असर।

Today’s Health Tips Know How to Eat Potatoes in a Healthy Way For Weight Loss
आलू में सबसे कम वसा - फोटो : Istock

आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लगभग हर सब्जी में आलू का इस्तेमाल होता है। आलू में पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा आलू में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। पाचन को ठीक रखने के लिए जरूरी स्टार्च उबले आलू में पाया जाता है। आलू के सेवन से जल्द ऊर्जा मिलती है। आलू में प्रोटीन और वसा बहुत कम मात्रा में होता है लेकिन कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है।

Today’s Health Tips Know How to Eat Potatoes in a Healthy Way For Weight Loss
स्वास्थ्य के लिए आलू के सेवन का सही तरका - फोटो : Pixabay

आलू के सेवन का सही तरीका

-अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आलू को डाइट से बाहर करने की जरूरत नहीं, बल्कि सही तरीके से सेवन करना चाहिए। वेट लॉस करने के लिए आलू को उबालकर ठंडा करके खाएं। उबला आलू खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख नियंत्रित रहती है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरीज के सेवन की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Health Tips Know How to Eat Potatoes in a Healthy Way For Weight Loss
उबले आलू में पोषक तत्व - फोटो : Istock

-ठंडा उबले आलू में पाया जाने वाला स्टार्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Today’s Health Tips Know How to Eat Potatoes in a Healthy Way For Weight Loss
छिलके वाले आलू खाएं - फोटो : istock

-बैली फैट कम करने के लिए आलू को छीले नहीं, बल्कि आलू को छिलके के साथ ही अपनी डाइट में शामिल करें। आलू का छिलका उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed