फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

Mon, 15 Jul 2024 08:45 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 Jul 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
Today Follow These Health Tips to Prevent Rainy Season Diseases Know Details in Hindi
मानसून में रोगों से बचाव - फोटो : iStock

Monsoon Health Tips:  बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार होना सामान्य है। बच्चों से लेकर बड़ों कर किसी भी आयु के व्यक्ति को मौसमी बीमारी हो सकती है। मानसून में सामान्य और गंभीर दोनों तरह के रोगों का खतरा रहता है। बारिश के पानी में भीगने पर अक्सर लोगों को बुखार और जुकाम हो जाता है। वहीं मानसून में कीचड़ और पानी जमा होने के कारण डेंगू के मच्छर बढ़ जाते हैं। बारिश के मौसम में डेंगू मलेरिया के मरीज बढ़ जाते हैं। बारिश में त्वचा संबंधी कई तरह के रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। खुजली, जलन और रूखी त्वचा की समस्या होने लगती है। मानसून में होने वाले संभावित रोगों के बारे में जानिए और बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

Today Follow These Health Tips to Prevent Rainy Season Diseases Know Details in Hindi
बारिश में त्वचा रोग - फोटो : iStock

बारिश के मौसम में होने वाले रोग

त्वचा रोग

बारिश में व्यक्ति को चर्म रोग हो सकता है। इस मौसम में घमौरी, फोड़े-फुंसी आदि होना सामान्य बात है। त्वचा संबंधी ये बीमारियां फंगल इंफेक्शन होती हैं, जो नमी की वजह से समस्या खड़ी कर देती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को बारिश में खुजली, लाल त्वचा और जलन होती है।

Today Follow These Health Tips to Prevent Rainy Season Diseases Know Details in Hindi
मानसून में त्वचा का ख्याल - फोटो : istock

बचाव- मानसून में त्वचा संबंधी रोग की समस्या से बचाव के लिए बारिश में भीगने पर तुरंत कपड़े बदल लेने चाहिए। अधिक देर बारिश में भीगने पर त्वचा में  नमी के कारण बीमारी होती है, इसलिए कपड़े बदलने से साथ ही त्वचा को अच्छे से सुखा लें। वहीं साफ सुथरे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Follow These Health Tips to Prevent Rainy Season Diseases Know Details in Hindi
मानसून में डायरिया की समस्या - फोटो : Pixabay

पेट की समस्या

बारिश के मौसम में अक्सर लोगों का पेट खराब हो जाता है। बरसात में पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है, जिसके कारण पेट की समस्या हो जाती है। मानसून में डायरिया, उल्टी और दस्त होना आम बात है।

विज्ञापन
Today Follow These Health Tips to Prevent Rainy Season Diseases Know Details in Hindi
मानसून में डायरिया से बचाव - फोटो : iStock

बचाव- मानसून में खान पान का विशेष ख्याल रखें। हल्का भोजन करें और बाहर का गलत खाने से बचें। खाने के बाद टहलने की आदत डालें ताकि भोजन पच सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed