सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों का मौसम खान-पान के लिहाज से काफी अहम माना जाता है। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखनी बहुत जरूरी हो जाता है। सर्दियों को मौसम में कुछ फल और सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हें खाने से आप अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को सही रख सकते हैं जिससे आपका शरीर सर्दी को मौसम में होने वाली आम स्वास्थय समस्याएं से बचा रहता है। सर्दी के दिनों में इन चीजों को अपने आहार में जरूर शानिल करना चाहिए।
सर्दियों के दिनों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालक में आयरन की भरपूर मात्रा तो पाई ही जाती है साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन भी मिलते हैं। पालक में विटामिन ए, सी और विटामिन के पाया जाता है। सर्दियों के मौसम में पालक का सेवन करना बहुत लाभदायक रहता है। पालक को आहार में शामिल करने से मौसम में इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है।
चुकंदर यानि बीटरुट एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैलरी तो कम होती है लेकिन इसमें पोषक तत्व खूब पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों के दिनों में अपनी डाइट में चुकंदर को सलाद या सब्जी के रूप में शामिल किया जा सकता है।
इम्युनिटी बढ़ाना है तो खाएं मूली
मूली में मैग्निशियम, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मिनरल्स की काफी मात्रा पाई जाती है। मूली की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है या सलाद के रूप में आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहती है।
सेहत को अच्छा रखने के लिए डाइट में शामिल करें गाजर
गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन की मात्रा भरपूर पायी जाती है। इसमें कैरोटिन की मात्रा भी और फलों सब्जियों के मुकाबले ज्यादा होती है। इसलिए गाजर को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।