कई बार हमें कई तरह की चीजें परेशान करती हैं। नौकरी, परिवार, प्यार किसी से भी जुड़ी बात सबको कभी ना कभी परेशान करती है। इस तरह की चिंता ना केवल मूड को खराब करती है बल्कि इससे काम में मन नहीं लगता, भूख नहीं लगती। जोकि बाद में तनाव का रुप ले लेती है। ऐसे में जरुरी है कि समय रहते चिंता का समाधान करें और गर समस्या ऐसी है जिसका समाधान आसान नहीं है तो कुछ घरेलू उपाय करके इसे दूर करना चाहिए।
किसी भी चिंता को झट दूर करेंगे ये चीजें, आजमाएं
चिंता को कम करने का आसान तरीका है ग्रीन टी का सेवन करें। अमेरिकन बोटेनिकल कांउसिल के मुताबिक ग्रीन टी में पाया जाने वाला अमीनो एसिड जिसे एल थियानाइन बोलते हैं जो बढ़ती हुी दिल की धड़कन को सामान्य करता है और बल्ड प्रेशर को कम करता है। तो अगर कोई बात परेशान कर रही है तो ग्रीन टी पी लें, आराम मिलेगा।
किसी भी चिंता को झट दूर करेंगे ये चीजें, आजमाएं
कसरत एक अच्छा विकल्प हो सकता है चिंता को दूर करने का। अगर खुद को परेशान महसूस कर रहे हैं और कोई रास्ता नहीं मिल रहा है तो बस थोड़ी देर कसरत कर लें। शरीर में चुस्ती भी आएगी और दिमाग भी तरोताजा महसूस करेगा।
किसी भी चिंता को झट दूर करेंगे ये चीजें, आजमाएं
लंबी गहरी सांस लेकर भी आप चिंता से मुक्त हो सकते हैं। एक जगह शांत बैठे, आंख बंद कर लें और गहरी सांस लें थोड़ी देर तक रोक कर रखें उसके बाद मुंह से सांस बाहर छोड़ दें। ऐसा 5 से 7 बार करें। तुरंत आराम होगा। मन को हल्का महसूस करेंगे।
किसी भी चिंता को झट दूर करेंगे ये चीजें, आजमाएं
अगर मन भारी हो रहा है तो तुरंत कुछ खा लें। इससे भी परेशानी कम होती। थोड़ी सी चॉकलेट, कोई मेवा या फिर कोई सबसे पंसदीदा चीज खा लें। तुरंत आराम महसूस करेंगे।