फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्वर्ड विशेषज्ञों ने बताया: हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल, बस इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 21 Dec 2021 03:33 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 21 Dec 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
tips to control high blood pressure, hypertension controlling tips
हाइपरटेंशन को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन, दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे 'साइलेंट किलर' के रूप में वर्गीकृत करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर वह स्थिति है जिसमें धमनी की दीवारों पर रक्त का दबाब बढ़ जाता है, जिससे धमनियों के फटने और हृदय रोग, हार्ट अटैक का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि 30-79 वर्ष की आयु के 128 करोड़ से अधिक लोग दुनियाभर में इस गंभीर समस्या के शिकार हैं।



उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न प्रकार की उपचार विधियां और दवाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोगियों को दवाइयों से ज्यादा अपनी जीवनशैली को ठीक करके इसका प्रबंधन करना चाहिए। इसी से संबंधित हार्वर्ड विशेषज्ञों ने हाल ही में तीन ऐसे उपाय शेयर किए हैं, जिसको ध्यान में रखकर इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

tips to control high blood pressure, hypertension controlling tips
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण - फोटो : Pixabay

जीवनशैली को ठीक रखना आवश्यक
हार्वर्ड विशेषज्ञ बताते हैं, केवल दवाइयों के माध्यम से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को ठीक नहीं किया जा सकता है, इसके लिए आपको जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चला है कि पौधे पर आधारित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने वाले लोगों में रक्तचाप बढ़ने का खतरा कम होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव के लिए जीवनशैली को ठीक रखना सबसे आवश्यक है।

tips to control high blood pressure, hypertension controlling tips
ब्लड प्रेशर की दवाइयां - फोटो : iStock

दवाइयों को लेकर न बरतें लापरवाही
हार्वर्ड विशेषज्ञ बताते हैं, आमतौर पर कई सारी दवाइयां लक्षणों के उपचार के अलावा कुछ दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकती हैं, जिन पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है। नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (एनएसएआईडी), एंटीडिपेंटेंट्स और कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स जैसी दवाइयों का ज्यादा सेवन करना भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बन सकता है। यही कारण है कि बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to control high blood pressure, hypertension controlling tips
शारीरिक गतिविधि जरूरी - फोटो : Istock

स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल
विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह की अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियां जैसे मोटापा, स्लीप एपनिया, किडनी की समस्याएं, हार्मोनल असंतुलन भी उच्च रक्तचाप के खतरे को बढ़ा देती हैं। यही कारण है कि अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों पर ध्यान देना आवश्यक है। इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
tips to control high blood pressure, hypertension controlling tips
ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल - फोटो : iStock
इन बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक
हार्वर्ड विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है या जिन्हें इसका खतरा अधिक है, उन्हें इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • शरीर को सक्रिय बनाए रखें, नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें।
  • अपने रक्तचाप के स्तर पर ध्यान रखें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
  • तनाव लेने से भी रक्तचाप बढ़ने का खतरा रहता है। योग, ध्यान, अरोमाथेरेपी आदि इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। 
  • फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज, पोल्ट्री जैसे स्वस्थ और संतुलित आहार का पालन करें। ज्यादा नमक, चीनी, या प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।



----------------
स्रोत और संदर्भ
What to do when your blood pressure won’t go down

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed