फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी, जानिए इसके लिए कारगर और आसान तरीके

Mon, 04 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
tips to Boost Metabolism and Promote Weight Loss, know what to eat for this
मेटाबॉलिज्म को बनाए रखें स्वस्थ - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने, भोजन के पाचन से लेकर ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म ठीक तरीके से काम करता रहे। मेटाबॉलिजम, भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने वाली प्रक्रिया है।  इस प्रक्रिया के दौरान, भोजन और पेय में मौजूद कैलोरी ऑक्सीजन के साथ मिलकर शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा बनाती है। यानी कि अगर आपका मेटाबॉलिज्म ठीक है तो इससे शरीर स्वस्थ रहेगा, वजन कंट्रोल रखने और कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी लाभ पाया जा सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल की कई गड़बड़ आदतों का हमारे मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि समय के साथ लोगों में मोटापा और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

आइए जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और शरीर को लाभ पहुंचाने के लिए आहार में किन चीजों को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है?

tips to Boost Metabolism and Promote Weight Loss, know what to eat for this
मेटाबॉलिज्म और वजन कम करने के तरीके - फोटो : iStock

मेटाबॉलिज्म को कैसे सुधारें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने आहार को ठीक रखें। भोजन में कुछ चीजों को शामिल करके आप इससे लाभ पा सकते हैं। हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध कई औषधियों-मसालों में भी कारगर गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को ठीक रखकर शारीरिक स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।

आइए ऐसे ही कुछ कारगर औषधियों के बारे में जानते हैं जिन्हें अध्ययनों में भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी प्रभावों वाला पाया है।

tips to Boost Metabolism and Promote Weight Loss, know what to eat for this
दालचीनी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

दालचीनी कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद

दालचीनी उन घरेलू औषधियों में से एक है जिसे कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी प्रभावों वाला पाया गया है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने के साथ हालिया अध्ययन में इसे पुरुषों में तेजी से बढ़ते प्रोस्टेट कैंसर के जोखिमों को कम करने में भी कारगर पाया गया है। स्वस्थ मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के साथ इंसुलिन स्पाइक्स को रोककर वजन को कंट्रोल करने में भी इस औषधि के सेवन से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to Boost Metabolism and Promote Weight Loss, know what to eat for this
अदरक के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

अदरक के कई स्वास्थ्य लाभ

अदरक में कई ऐसे यौगिक होते हैं जिनमें थर्मोजेनिक प्रभाव होते हैं, जिसका अर्थ है कि ये शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म की दर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप अधिक कैलोरी बर्न होती है जो वजन कम करने में भी सहायक है। इसके अतिरिक्त, अदरक को भूख को दबाने और सूजन को कम करने के लिए भी जाना जाता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने के प्रयासों में योगदान कर सकता है।

विज्ञापन
tips to Boost Metabolism and Promote Weight Loss, know what to eat for this
हल्दी से होने वाले फायदे - फोटो : Istock

हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण

हल्दी में सक्रिय यौगिक पाया जाता है जिसे करक्यूमिन कहा जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। करक्यूमिन शरीर में गर्मी के उत्पादन को बढ़ाने, फैट बर्न को बढ़ावा देने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी लाभकारी सकता है, ये सभी वजन घटाने में आपके लिए लाभकारी प्रभावों वाले माने जाते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed