फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Nutrition Week: वजन घटाना हो या हृदय रोगों से करना हो बचाव, रेनबो डाइट हो सकता है आपके लिए लाभकारी

Sun, 03 Sep 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Sep 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
What are the health benefits of colorful vegetables and fruits, good eating habits for weight loss
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएंय़ - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करते रहें। पौष्टिक आहार से हमें सभी जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, मौजूदा समय की ज्यादातर बीमारियों के लिए जिन दो गड़बड़ आदतों को प्रमुख कारण माना जा रहा है उनमें अस्वास्थ्यकर भोजन और शारीरिक निष्क्रियता प्रमुख है। अगर हम सभी सिर्फ अपने आहार की पौष्टिकता पर ही ध्यान दे लें तो डायबिटीज और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है। 



स्वस्थ पोषण और अच्छे स्वास्थ्य के संबंध के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पूरे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए जरूरी है कि हम रेनबो डाइट का पालन करें। आइए इस डाइट के बारे में जानते हैं।

What are the health benefits of colorful vegetables and fruits, good eating habits for weight loss
खाने की प्लेट में रखें कई सब्जियां और फल - फोटो : iStock

रेनबो डाइट के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रेनबो डाइट लेने की सलाह देते हैं। रेनबो डाइट का मतलब आहार में विभिन्न रंगों के फल और सब्जियों को शामिल करना है। अनेक रंग वाली सब्जियों-फलों के सेवन में  विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में रेनबो डाइट को शामिल करना कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि रंगीन फलों-सब्जियों के सेवन से शरीर को क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?

What are the health benefits of colorful vegetables and fruits, good eating habits for weight loss
लाल रंग वाली सब्जियां-फल - फोटो : pixabay

लाल रंग की फल-सब्जियां

लाल रंग की फल और सब्जियां जैसे टमाटर, स्ट्रॉबेरी और कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ज्यादातर फलों में विटामिन-ए, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे शरीर के लिए अति आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है। दैनिक आहार के एक हिस्से में लाल रंग की चीजों को शामिल किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the health benefits of colorful vegetables and fruits, good eating habits for weight loss
नारंगी फलों के सेवन से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

नारंगी रंग के फल-सब्जियां

आहार में लाल रंग के फलों के साथ नारंगी फलों-सब्जियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। लाल और नारंगी सब्जियों में विटामिन-ए बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो मुंह की लार ग्रंथियों और म्यूकोसल ऊतकों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। इस विटामिन की कमी से भी दांत भी कमजोर हो सकते हैं। विटामिन-ए आपकी आंखों की सेहत के लिए भी बहुत आवश्यक माना जाता है, आहार में इसकी मात्रा सुनिश्चित करना बहुत आवश्यक है। 

विज्ञापन
What are the health benefits of colorful vegetables and fruits, good eating habits for weight loss
सफेद रंग की सब्जिया - फोटो : iStock

सफेद रंग वाली चीजों का करें सेवन

सफेद फलों और सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर में बैड कैकोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ-साथ उच्च रक्तचाप की समस्या से भी राहत दिलाने वाली हो सकती है। हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में भी इस तरह की चीजों का सेवन करना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा बढ़ाने वाला प्रभाव भी होता है। सफेद फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलन, प्रोस्टेट और स्तन कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed