{"_id":"69ba2b91b6a480f6b00b7e3b","slug":"tips-for-pregnant-women-while-keeping-navratri-fast-2026-2026-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Fasting Rules: गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Navratri Fasting Rules: गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान
Thu, 19 Mar 2026 08:09 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:09 AM IST
सार
Tips For Pregnant Women While fasting: अगर आप गर्भवती हैं और नवरात्रि के व्रत रखने का सोच रही हैं तो कुछ चीजों का खास ध्यान रखें। ताकि आपका व्रत भी सफल हो और आपको कोई दिक्कत भी न हो।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान
- फोटो : अमर उजाला
Tips For Pregnant Women While fasting: 19 मार्च यानि की आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। लेकिन अगर आप गर्भवती हैं, तो व्रत रखने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान
- फोटो : freepik.com
डॉक्टर से सलाह जरूर लें
- गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था होती है, ऐसे में व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।
- डॉक्टर आपकी हेल्थ, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन लेवल और बच्चे की ग्रोथ को ध्यान में रखकर बताएंगे कि आपको व्रत रखना चाहिए या नहीं।
- अगर आपकी प्रेग्नेंसी हाई-रिस्क है, तो डॉक्टर व्रत न रखने की सलाह भी दे सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान
- फोटो : adobestock
लंबे समय तक भूखे न रहें
- व्रत के दौरान हर 2-3 घंटे में कुछ हल्का जरूर खाएं, जैसे फल, दूध, दही या ड्राई फ्रूट्स।
- ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक खाली पेट रहना सही नहीं होता, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है।
- इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेचैनी हो सकती है।
- बीच-बीच में हल्का खाना खाने से शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहेगी और आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान
- फोटो : adobestock
हाइड्रेशन का खास ध्यान रखें
- गर्भावस्था में पानी की कमी होना मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है।
- बीच-बीच में नारियल पानी, ताजा जूस, छाछ या नींबू पानी भी ले सकती हैं।
- हाइड्रेटेड रहने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और चक्कर या थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान
- फोटो : Adobe
संतुलित फलाहार लें
- अक्सर लोग व्रत में सिर्फ आलू या तली-भुनी चीजें खाते हैं, जो प्रेग्नेंसी में सही नहीं है।
- आपको ऐसा फलाहार लेना चाहिए जिसमें पोषण भरपूर हो।
- केला, सेब, दही, मखाना, साबूदाना खिचड़ी, और सिंघाड़े के आटे का चीला आप खा सकती हैं।
- इससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन्स मिलते हैं, जो बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं।