फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

180 किलो का वेट उठाकर जिम में सबसे अलग एक्सरसाइज करते हैं टाइगर श्रॉफ, बेहद अलग है डाइट प्लान

Fri, 01 Feb 2019 04:50 PM IST
हरगोविंद विश्वकर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: हरगोविंद विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
tiger shroff fitness and diet secret you would love to know
tiger shroff

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिटनेस को लेकर सभी बॉलीवुड सेलेब्स काफी सतर्क रहते हैं और जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, ताकि उनकी फिटनेस बरकरार रहे। अपनी अपकमिंग फिल्म रैंबो फर्स्ट ब्लड की तैयारी में टाइगर श्रॉफ भी जीम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। फिल्म में टाइगर सिल्वेस्टर स्टेलॉन के लुक में दिखेंगे और इसके लिए दमदार बॉडी बना रहे हैं। जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ अपनी डाइट पर भी खूब ध्यान देते हैं। वह खाने में डेली आठ अंडे के साथ-साथ चिकन और फिश खाते हैं। आइए जानते हैं टाइगर श्रॉफ के फिटनेस का राज। 

tiger shroff fitness and diet secret you would love to know
Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट को तो फॉलो करते ही हैं, साथ में वह बुरी चीजों की लत से भी दूर रहते हैं। टाइगर न तो शराब पीते हैं और न ही सिगरेट पीते हैं। आपको बता दें कि फिल्म धूम-3 की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ ने आमिर खान को बॉडी बनाने में हेल्प की थी। टाइगर तीन साल तक फ्लेक्सिबिलिटी एंड मोशन की भी ट्रेनिंग ले चुके हैं।

tiger shroff fitness and diet secret you would love to know
tiger shroff

टाइगर श्रॉफ ने राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट जिले सिंह मवई से ट्रेनिंग ली थी। टाइगर ने मार्शल ऑर्ट्स की भी ट्रेनिंग ली हुई है। टाइगर अपने रोज के ब्रेकफास्ट में आठ अंडे ब्रेड और ऑमलेट के साथ लेते हैं। इसके अलावा वह स्नैक्स में ड्राय फ्रूट्स भी खाते हैं। टाइगर लंच में ब्राउन राइस चिकन और फिश के साथ खाते हैं, साथ में उबली हुई सब्जियां भी खाते हैं। लंच के बाद स्नैक्स में वह जिम के बाद प्रोटीन शेक पीते हैं। वहीं डिनर में टाइगर श्रॉफ फिश, हरी फली यो ब्रोकली खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff fitness and diet secret you would love to know
tiger shroff

दिन के हिसाब से करते हैं एक्सरसाइज
टाइगर श्रॉफ ने जिम में वीकली एक्सरसाइज प्लान तैयार किया है। वह अलग-अलग दिन अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। जैसे सोमवार के दिन टाइगर बैक के लिए एक्सरसाइज करते हैं। 80 से 85 किलो वजन के साथ पुल-डाउन करते हैं। इसके बाद 100 किलो वजन के साथ लो और वन-आर्म डंबलबेल रोल्स करते हैं। वहीं मंगलवार को चेस्ट एक्सरसाइज करते हैं। बुधवार को लेग्स एक्सरसाइज करते हैं। 190 किलो के वजन के साथ स्क्वाट्स के चार सेट्स करते हैं। इस दिन वह अलग-अलग वजन के साथ कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं।

विज्ञापन
tiger shroff fitness and diet secret you would love to know
Tiger Shroff

गुरुवार को वह आर्म्स एक्सरसाइज करते हैं। जबकि शुक्रवार को शोल्डर एक्सरसाइज करते हैं। शनिवार को मिक्स एक्सरसाइज करते हैं। इसमें डेड लिफ्ट्स, स्क्वाट्स, नील एंड प्रेस और पुशअप्स के 12-12 सेट्स करते हैं। रविवार को वह एब्स एक्सरसाइज करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed