फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने-पीने की ये आदतें बन सकती हैं चेहरे पर फुंसी और मुंहासों की वजह, आज ही बदलें

Wed, 30 Dec 2020 02:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Dec 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
These things can also cause pimples on the face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई ऐसे लोग होते हैं जिनके चेहरे पर आपने पिंपल्स (कील-मुहांसे) देखे होंगे। ये समस्या न सिर्फ उन्हें परेशान करती है बल्कि, उनके चेहरे पर पिंपल्स के निशान तक पड़ जाते हैं। ऐसे में लोग कई तरह की स्किन क्रीम को अपने चेहरे पर लगाते हैं ताकि उन्हें इन पिंपल्स से छुटकारा मिल सके। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर ये पिंपल्स होते कैसे हैं? कहीं हमारा खानपान इनके पीछे का कारण तो नहीं है? तो चलिए जानते हैं कि आखिर हमारे खाने-पीने की कौन सी वो चीजें हैं, जिनकी वजह से ये हो सकते हैं।

These things can also cause pimples on the face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आमतौर पर जब चेहरे पर पिंपल होते हैं तो इनको किशोरावस्था से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि इस उम्र में हमारे शरीर में हार्मोन में बदलाव होते हैं। इसी वजह से जब हार्मोन्स लेवल डिस्टर्ब होता है, तब हमारे चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। लेकिन हमारे खाने में कई ऐसी चीजें भी हैं, जो इन्हें जन्म देने में अहम रोल निभाती हैं। इसमें सबसे पहली चीज है तेल और घी। हमारे खाने में जितनी ज्यादा मात्रा तेल-घी की होती है, उतने ही ज्यादा हमें पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

These things can also cause pimples on the face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हम लोगों की आदत होती है कि हमें घर के खाने से ज्यादा बाहर बिकने वाले जंक फूड ज्यादा पसंद आते हैं। लोग इन्हें बड़े ही शौक से खाते भी हैं, लेकिन इनका सेवन करने से हमें पिंपल की समस्या से जूझना पड़ता है। जंक फूड खाने से न सिर्फ हमारा वजन बढ़ता है, बल्कि ये पिंपल्स की समस्या को और बढ़ाते हैं। इसके अलावा मांसाहारी (नॉन वेज) खाने का सेवन करने से पेट साफ नहीं हो पाता, जिसके कारण पिंपल की समस्या आपको परेशान करती है। हालांकि, मांसाहारी खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे शरीर का ताप बढ़ जाता है और इस वजह से पेट साफ होने में कई दिक्कतें आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things can also cause pimples on the face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तंबाकू, सिगरेट जैसी नशीली चीजें हमारे शरीर के लिए वैसे ही काफी नुकसानदायक होती है। इनका सीधा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है और साथ ही इनके सेवन से कैंसर जैसा घातक रोग भी हो सकता है। तंबाकू-सिगरेट के सेवन से सेहत को नुकसान पहुंचता है और साथ ही कई त्वचा संबंधी रोग भी हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है पिंपल होना, जो इनके सेवन से हो सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल भी पिंपल होने के पीछे का एक कारण माना जाता है।

विज्ञापन
These things can also cause pimples on the face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके अलावा अगर आप चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं तो भी चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं, क्योंकि इन्हें पीने से शरीर में सीबम (Sebum) बनने लगता है और ये पिंपल्स को जन्म देने का काम करता है। अपने चेहरे को साफ रखना अच्छी आदत है, लेकिन अगर आप ज्यादा बार फेसवॉश या साबुन से अपने चेहरे को धोते हैं, तो आपका चेहरा रुखा हो जाता है, और ये वजह पिंपल्स होने के लिए काफी मानी जाती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed