गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपनी सेहत का बेहद ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। जिसकी वजह से गर्भवती महिला को अपने खाने-पीने की आदतों में भी कई बदलाव करने चाहिए। ऐसी स्थिती में महिलाओं को अपने आहार में कुछ विशेष पदार्थ शामिल करने चाहिए जिससे उन्हें आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान कौन से सुपरफूड अपने आहार में शामिल करें।
गर्भावस्था में इन सुपरफूड्स का सेवन करने से होता है ये फायदा
दूध से बने पर्दाथ जैसे दही गर्भवती महिला के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही में विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा अधिक पायी जाती है। इसीलिए गर्भवती महिला को रोजाना 1000 मिलीग्राम कैल्शियम लेना चाहिए। यह बच्चे की हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
अंडा
अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे में विटामिन डी होता है जो आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को सही तरह से काम करने में मदद करता है। इसीलिए गर्भाव्स्था में डॉक्टर अंडे खाने की सलाह देते हैं।
ओट्स
ओट्स सिर्फ गर्भवती महिला के लिए ही नहीं बल्कि सामान्य लोगो के लिए भी फायदेमंद होता है। ओट्स में फाइबर होता है जो शरीर के टॉक्सिंस को दूर करने में मदद करता है।
ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन-बी पाया जाता है। विटामिन बी शरीर में नए सेल्स को बनाता है। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।