हम उस भोजन को खाना पसंद करते हैं जो स्वादिष्ट हो और हमारे शरीर को कई फायदे देता हो। इसके अलावा आज के दौर में ऐसे खाने का सेवन करना जरूरी है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत कर सके, क्योंकि अगर इम्यूनिटी कमजोर होगी तो हम कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए हम ऐसी कई चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे हमें लाभ मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूप पीने से भी हमारे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे सूप के बारे में बताते हैं, जिनके आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
{"_id":"601c15168ebc3e270f08b3b6","slug":"these-soup-made-from-vegetables-can-give-many-benefits-to-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सब्जियों से बने ये सूप सेहत को दे सकते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सब्जियों से बने ये सूप सेहत को दे सकते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में सबकुछ
Thu, 04 Feb 2021 09:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्रोकली का सूप देगा फायदे
- इसके लिए आपको पालक, ब्रोकली, तेल, प्याज, लहसुन, अखरोट, काल मिर्च चाहिए। इसके बाद आपको एक बर्तन में पानी उबालना है और फिर उसमें पालक और ब्रोकली डालनी है और फिर थोड़ी देर में इन्हें निकालकर छान लें। इसके बाद एक बर्तन में तेल डालकर इसमें लहसुन और प्याज डालकर भून लें और फिर इसमें अखरोट डाल लें। इसके बाद आखिर में इसमें पालक, ब्रोकली और स्वादानुसार नमक डाल लें। थोड़ी देर बाद आपका ब्रोकली सूप तैयार है। ये सूप आपको दिल से जुड़ी बीमारियों, कैंसर, अवसाद जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्पिनिच क्रीमी सूप के हैं कई लाभ
- स्पिनिच क्रीमी सूप बनाने के लिए आपको पालक, प्याज, लहसुन, आलू, अखरोट, नमक, काली मिर्च और ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल चाहिए। सबसे पहले प्याज, आलू, पालक और लहसुन को अच्छे से फ्राई कर लें। इसके बाद इनमें पालक डालकर इसे पकाएं। इसके बाद नमक और ऑलिव ऑयल डालकर इसे पकाएं। इसके बाद आपका ये सूप तैयार है और इसका गर्म-गर्म सेवन करें। ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और पालक में मौजूद पोषण तत्व शरीर को बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कद्दू का ये मिक्स सूप दे सकता है काफी फायदा
- वॉर्म पंपकिन मिक्स सूप के लिए आपको, आलू, कद्दू, नट्स, लीक, गाजर, प्याज, जैतून का तेल, काली मिर्च चाहिए। सबसे पहले सभी सब्जियों को बराबर काट लें और फिर एक बर्तन में तेल डालकर सबको लगभग 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद हल्का पानी डालकर पकने दें। इसके बाद इस मिश्रण को मिक्सी में ब्लेंड करें और फिर जरूरत के हिसाब से गर्म करके इसका सेवन करें। इस सूप में कद्दू होने की वजह से ये हमारे दिनभर की मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है, मधुमेह के खतरे को कम करने मदद करता है और हमें अच्छी नीदं दिलाने में मददगार होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोल्ड एवोकाडो सूप भी है जरूरी
- इसके लिए आपको पालक, एवोकाडो, नींबू, अखरोट, लहसुन, काली मिर्च, पुदीना और जैतून का तेल चाहिए। आपको करना ये है कि सभी को मिक्सी में पीस लें और अगर आपको ठंडे सूप का सेवन करना है तो आप ऐसे ही कर सकते हैं या फिर थोड़ी देर माइक्रोवेव में गर्म करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो हमारे शरीर में ताकत लाने का काम, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और पौरुषता को मजबूत करने में काफी कारगर माना जाता है। इसलिए ये सूप हमें फायदा दे सकता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।