फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूरिन इंफेक्शन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं

Tue, 19 Jan 2021 09:13 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 19 Jan 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
These home remedies get rid of urin infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यूरिन इंफेक्शन मूत्राशय की नली में संक्रमण या सूजन होने को कहा जाता है। ये परेशानी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा होती है। सही से पानी न पीना और लंबे समय तक मूत्र को रोककर रखने के कारण भी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। इसके अलावा मधुमेह, गर्भवास्था औऱ मोनोपॉज के समय भी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। इसमें बार-बार यूरिन आना, यूरिन में जलन होना, यूरिन के साथ खून आना, पेड़ू या पेट के निचले हिस्से में दर्द रहने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि कुछ घरेलू उपायों को करके आप यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं।

These home remedies get rid of urin infection
इलायची के फायदे - फोटो : Pixabay

सफेद इलायची का सेवन यूरिन इंफेक्शन में लाभदायकर होता है। पांच से छह इलायची के दानों को पीसकर आधे चम्मच सौंठ के पाउडर में मिलाकर रख लें। इसको थोड़ा सा सेंधा नमक और अनार के रस के साथ गुनगुने पानी से पिएं।

These home remedies get rid of urin infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूरिन इंफेक्शन की समस्या में नारियल का पानी आपके लिए फांयदेमंद हो सकता है। नारियल पानी शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है। नारियल के पानी से आपके पेट को भी ठंडक प्राप्त होती है, जिससे आपको यूरिन इंफेक्शन में लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These home remedies get rid of urin infection
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आंवला की तासीर को ठंडा माना गया है। यूरिन इंफेक्शन से निजात पाने के लिए आंवला के एक चम्मच चूर्ण में चार से पांच इलायची के दानों को पीसकर मिलाएं, उसके बाद इसका सेवन करें।  

विज्ञापन
These home remedies get rid of urin infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

सेब तो सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है, इसका सिरका भी कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक चम्मच गुनगुने पानी में दो चम्मच सिरका डालें और इसमें शहद मिलाकर उसका सेवन करें। इससे यूरिन इंफेक्शन में फायदा मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed