फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करना है तो इन तीन चीजों का रखना होगा खास ध्यान, मिल सकते हैं कई फायदे

Tue, 19 Jan 2021 08:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Jan 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
These three things can make you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्यक्ति खुद को फिट रखने के लिए कई तरीके अपनाता है, ताकि वो मोटा न दिखे, उसका वजन न बढ़ें। लेकिन आपने देखा होगा कि नहीं चाहते हुए भी हमारा वजन बढ़ जाता है। इसके पीछे कहीं न कहीं हमारा खानपान सबसे बड़ी वजह है। हम अपना खाना समय पर और हेल्दी चीजों का सेवन कम करते हैं, जिसकी वजह से हमारा वजन बढ़ता है और ये फिर कई बीमारियों को न्यौता भी देता है। लेकिन आप घबराएं न, क्योंकि अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो हम आपको तीन चीजें बताने जा रहे हैं जिनसे आपको लाभ मिल सकता है।

These three things can make you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमें अगर अपने वजन को कम या नियंत्रित करना है तो अपने खाने में प्रोटीन और कई ऐसी सब्जियों को शामिल करना पड़ेगा, जो हमें फायदा दे सके। इसके लिए आपके खाने मे सबसे पहले प्रोटीन होना चाहिए, जो कि वजन कम करते समय हमारे स्वास्थ्य और मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करेगा। इसलिए प्रोटीन का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है। इसके अलावा भूख और शरीर के वजन में सुधार करने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है।

These three things can make you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वजन कम करने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। गोभी, ब्रोकली, टमाटर, पालक, स्प्राउट्स, केला, सलाद, खीरा, पत्ता गोभी आदि सब्जियों का सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको फैट खाने से घबराना नहीं है क्योंकि आपके शरीर को हेल्दी फैट्स की जरूरत है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या खा रहे हैं। इसलिए जैतून का तेल और एवोकाडो का तेल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These three things can make you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वजन कम करने के लिए आपको व्यायाम भी करना चाहिए, ये आपको तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकता है। आप अगर व्यायाम के दौरान भारी वजन उठाते हैं तो इससे कैलोरी बर्न होती है, जो कि आपके पाचन तंत्र को तेज करने का काम करता है और इसी से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार जिम जाना चाहिए या फिर घर पर ही व्यायाम करना चाहिए, जिसमें आपको वजन उठाना चाहिए। अगर आपको वजन उठाने में दिक्कत है तो आप साइकलिंग, जॉगिंग, रनिंग आदि कर सकते हैं।

विज्ञापन
These three things can make you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से कम हो, तो इसके लिए आपको शूगर और स्टार्च युक्त फूड या फिर कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को खाने से बचना होगा और इनके सेवन में काफी काटौती भी करनी होगी। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको भूख कम लगती है, जिससे आप कैलोरी लेते हैं। अगर आप कम कौलोरी के साथ अनाज जैसे अधिक कॉम्प्लेक्स कार्ब्स खाते हैं, तो इससे आपको उच्च मात्रा में फाइबर से लाभ होगा।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed