फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खांसी से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं आपके काम

Fri, 08 Jan 2021 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
These home remedies can relieve cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मौसम बदलते ही हमें कई तरह की बीमारियां घेर लेती है, लेकिन खांसी होना एक आम बात है। हालांकि, कई बार ये खांसी बढ़ते-बढ़ते इतना विकराल रूप धारण कर लेती है, जिससे हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फिर हम कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, पर कई बार ये दवाइयां भी हमारे काम नहीं आ पाती। लेकिन आपको घबराने की जररूत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आपको खांसी में काफी आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में।

These home remedies can relieve cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको अगर खांसी से छुटकारा चाहिए, तो सबसे पहले आपको ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। ये पानी पीने से हमारे शरीर को गर्माहट मिलती है और गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी में नींबू के रस को मिलाकर पीने से भी खांसी में आराम मिलता है। एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा शहद, नींबू का रस मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से खांसी में काफी आराम मिल सकता है।

These home remedies can relieve cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्म पानी पीने से गले में जो कफ जमा होता है, उसे कम करने में काफी मदद मिलती है। खांसी में अगर आपको राहत चाहिए, तो आप गर्म पानी और नमक का घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। इसमें आपको करना ये है कि गर्म पानी (जितना गर्म आप सहन कर सके) में थोड़ा नमक डाल दें और फिर इस पानी से अच्छे से गरारे करें। ऐसा करने से आपकी खांसी धीरे-धीरे करके कम हो सकती है, और साथ ही आपके गले में होने वाले दर्द में भी आपको राहत मिल सकती है। गरारे रोज सुबह और रात को सोने से पहले करने से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These home remedies can relieve cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खांसी होने पर आप शहद और काली मिर्च की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में थोड़ी पीसी हुई काली मिर्च डालकर इसका सेवन करना है। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप एक और नुस्खा अपना सकते हैं। इसमें आपको आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची पाउडर और कुछ बूदें नींबू के रस की डालनी है। इसके बाद इसका सेवन दिन में कम से कम दो बार जरूर करें। इससे आपको खांसी में काफी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
These home remedies can relieve cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक छोटे अदरक के टुकड़े को गैस पर पहले तो गर्म कर लें और फिर इस पर शहद लगाकर इसका सेवन करने से भी खांसी में आराम मिल सकता है। अदरक का रस पीने से भी आपको लाभ हो सकता है। इसके लिए आप अदरक के रस में शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, लहसुन और घी के सेवन से भी आपको खांसी में राहत मिल सकती है। आपको करना ये है कि लहसुन को घी में भूनकर इसका सेवन गर्म ही करना होगा, ताकि आपको खांसी में जल्द से जल्द आराम मिल सके।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed