फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: अब भारत बायोटेक ने बनाई नाक से दी जाने वाली वैक्सीन, फरवरी-मार्च में शुरू होगा ट्रायल

Fri, 08 Jan 2021 02:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine update Bharat Biotech seeks DCGI nod to conduct trials of nasal Covid 19 vaccine in India
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Freepic/Amar Ujala

कोरोना वैक्सीन बनाने के मामले में भारत अन्य देशों के मुकाबले बिल्कुल भी कम नहीं है। हाल ही में भारत बायोटेक की बनाई वैक्सीन 'कोवैक्सिन' को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है, जिसका इस्तेमाल अब टीकाकरण अभियान में किया जाएगा और अब वैक्सीन को लेकर ही भारत बायोटेक की तरफ से एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने नेजल वैक्सीन यानी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन बना ली है और उसने घोषणा की है कि वह इसके पहले चरण का परीक्षण फरवरी-मार्च में शुरू करेगा। कंपनी ने इसके ट्रायल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से इजाजत मांगी है। 

Coronavirus Vaccine update Bharat Biotech seeks DCGI nod to conduct trials of nasal Covid 19 vaccine in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बायोटक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर नाक से दी जाने वाली वैक्सीन पर शोध किया और उसके बाद इसे विकसित किया है। भारत में इसके दो चरणों (पहले और दूसरे चरण) के ट्रायल एक साथ करने के लिए मंजूरी मांगी गई है। भारत बायोटेक के मुताबिक, शुरुआत में पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर और हैदराबाद जैसे शहरों में इसका ट्रायल किया जाएगा। 

Coronavirus Vaccine update Bharat Biotech seeks DCGI nod to conduct trials of nasal Covid 19 vaccine in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों के मुताबिक, शोध में यह पाया गया है कि कंधे पर इंजेक्शन के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन के मुकाबले नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन अधिक प्रभावी होती है। बताया जा रहा है कि भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन के ट्रायल के लिए 18 से 65 साल तक के लोगों को वॉलंटियर के तौर पर लिया जाएगा, ताकि ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा इला के मुताबिक, नाक के रास्ते दिया जाने वाला यह टीका न केवल लगाने में आसान है बल्कि इससे सूई, सीरिंज आदि की भी जरूरत नहीं होगी जिससे टीकाकरण का खर्च कम होगा। उन्होंने कहा कि नाक की दोनों छिद्रों में एक-एक बूंद टीका ही पर्याप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine update Bharat Biotech seeks DCGI nod to conduct trials of nasal Covid 19 vaccine in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत बायोटेक के मुताबिक, चूहों पर इस वैक्सीन का ट्रायल सफल रहा है। बीते सितंबर माह में ही इस वैक्सीन को बनाने वाले शोधकर्ताओं ने दावा किया था कि नाक के माध्यम से दी जाने वाली यह वैक्सीन इंजेक्शन के जरिए लगाई जाने वाली वैक्सीन की तुलना में अधिक व्यापक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करती है। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine update Bharat Biotech seeks DCGI nod to conduct trials of nasal Covid 19 vaccine in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नाक के जरिए दी जाने वाली इस वैक्सीन को कोरोना की एकल खुराक वैक्सीन कहा गया है। इसे बनाने के लिए शोधकर्ताओं ने वायरस के स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल किया है। कोरोना वायरस शरीर की कोशिकाओं पर हमला करने के लिए इसका उपयोग करता है। इसे एडिनोवायरस कहा जाता है। यही सामान्य सर्दी-जुकाम का कारण बनता है। हालांकि वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाने के लिए एडिनोवायरस के प्रभाव को खत्म कर दिया, जिससे यह बीमारी पैदा करने में असक्षम हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed