What to Avoid in Kidney Stones: गुर्दे की पथरी, जिसे किडनी स्टोन भी कहा जाता हैं, एक बेहद दर्दनाक समस्या है। आज के समय में ये समस्या कई लोगों में देखने को मिलती है। यह तब होती है जब मूत्र में मौजूद खनिज और नमक एक साथ मिलकर कठोर पत्थर जैसी संरचना बना लेते हैं। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हमारा खान-पान इसमें एक बड़ी भूमिका निभाता है।
कुछ स्वस्थ खाद्य पदार्थ भी गुर्दे की पथरी के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए। ऐसा खासकर उन लोगों के लिए होता है जिन्हें पहले भी यह समस्या हो चुकी है या जिनके परिवार में इसका इतिहास रहा है। आमतौर पर देखा जाए तो जिन खाद्य पदार्थ में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, और अगर उसका सेवन अधिक मात्रा किया जाता है तो वो किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। आइए इस लेख में हम चार ऐसी ही चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है और साथ ही ये भी जानेंगे कि इससे बचने के लिए क्या जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।
2 of 7
किडनी
- फोटो : Freepik.com
ऑक्सालेट क्या है?
किडनी स्टोन के पीछे सबसे प्रमुख कारण कैल्शियम ऑक्सलेट होता है। जब शरीर में कैल्शियम और ऑक्सालेट नामक यौगिक की मात्रा अधिक हो जाती है, तो वे मिलकर क्रिस्टल बना सकते हैं जो धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं। कुछ स्वस्थ खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से ऑक्सालेट से भरपूर होते हैं। इसलिए इनका सेवन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
ये भी पढ़ें-
Alert: चीन में फैल रही है एक और गंभीर बीमारी, अब तक 7000 से अधिक लोग हुए शिकार; भारत में भी हो सकता है खतरा
3 of 7
चुकंदर
- फोटो : Freepik.com
चुकंदर
चुकंदर एक पौष्टिक सब्जी है जो आयरन और विटामिन से भरपूर होती है। लेकिन, यह उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिनमें ऑक्सालेट की मात्रा काफी अधिक होती है। यदि आप पहले से ही किडनी स्टोन के मरीज हैं या आपको इससे संबंधित समस्या है, तो चुकंदर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। हालांकि, सामान्य मात्रा में इसका सेवन सेहतमंद होता है, लेकिन अधिक खाने से यह आपके शरीर में ऑक्सालेट का स्तर बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Health Alert: युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक की सामने आई ये बड़ी वजह, एम्स के डॉक्टरों ने किया सावधान
4 of 7
पालक
- फोटो : Freepik.com
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसमें भी ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। पालक को खाने से शरीर में ऑक्सालेट का स्तर बढ़ सकता है, जिससे कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन बनने का खतरा रहता है। यह समझना जरूरी है कि पालक में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं। इसलिए इसे पूरी तरह से डाइट से हटाने के बजाय, संतुलित मात्रा में इनका सेवन करना और अपनी सेहत का ध्यान रखना सबसे बेहतर है।
5 of 7
किडनी
- फोटो : Freepik.com
बीज वाली सब्जियां
कुछ बीज वाली सब्जियों में भी ऑक्सालेट मौजूद होता है, इसलिए इनका सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। टमाटर और बैंगन जैसी सब्जियों में ऑक्सालेट की मात्रा पाई जाती है, खासकर उनके बीजों में। हालांकि, इनकी मात्रा अक्सर कम होती है, फिर भी जिन लोगों को गुर्दे की पथरी की शिकायत होती है या उनका गुर्दा संवेदशील होता है, तो उनके लिए इनका बहुत ज्यादा सेवन करना हानिकारक हो सकता है।