फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इन पांच चीजों से करें कंट्रोल, और भी हैं इनके फायदे

Fri, 08 Jan 2021 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
These five things can control the sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के दौर में लगभग हर कोई किसी न किसी बीमारी का शिकार है। इसके पीछे हमारा खानपान, हमारा रहन-सहन और हमारे आसपास के वातावरण का काफी बड़ा हाथ होता है। इसलिए हमें अपने खानपान से लेकर इन सभी चीजों का बारीकी से ध्यान देना चाहिए। अब जैसे डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी को ही देख लीजिए। इस समस्या से लगभग हर वर्ग के लोग ग्रसित हैं, और अब तक इसका कोई इलाज भी नहीं है। बस दवाइयों के सहारे ही आप इस बीमारी से लड़ सकते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आप अपने शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

These five things can control the sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको अपने शुगर लेवल को नियंत्रित करना है तो फिर आपको खासतौर पर अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हम हल्दी का सेवन करके अपने शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। हल्दी हमारे घरों में आसानी से मिल जाती है। ये एक ऐसा मसाला है जो लगभग सभी सब्जियों में डलता है। आप हल्दी का सेवन सब्जी में डालकर या फिर हल्दी के दूध के रूप में कर सकते हैं। इससे आपके शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है।

These five things can control the sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां भी आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है। जब भी हम किसी भी बीमारी से ग्रस्त होते हैं, तो डॉक्टर हरी सब्जियों का सेवन करने की ही सलाह देते हैं। इनमें विटामिन और कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को लाभ दे सकते हैं। हरी सब्जियों में कैलोरी भी कम होती है। साथ ही इनमें कार्बोहाइड्रेट्स भी कम मात्रा में होते हैं, जिसके कारण ये आपके बल्ड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देने में मदद करते हैं। आप मेथी, पालक आदि का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These five things can control the sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम कई तरह के ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। बादाम, काजू ये हमारे शरीर को ताकत प्रदान करते हैं और इनके सेवन से हमारा दिमाग भी तेज होते हैं। लेकिन अगर आपको अपने शुगर लेवल को कम करने में मदद चाहिए, तो आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन-ई होता है, जो टाइप -2 डायबिटीज से आपको बचाए रखता है। साथ ही ये हृदय रोगों में भी काफी कारगर माना जाता है। अखरोट के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नहीं बढ़ता है।

विज्ञापन
These five things can control the sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन को अपने भोजन में शामिल करके भी आप शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हो। ये हमारे स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा आप टमाटर का सेवन करके भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आपको करना ये है कि सुबह खाली पेट टमाटर के जूस में काली मिर्च और नमक डालकर पिएं। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed