{"_id":"5d53f27b8ebc3e6d046f8d50","slug":"these-care-tips-improve-health-of-your-liver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे समय तक रखना है लिवर को तंदरूस्त तो मान लें ये अहम बातें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
लंबे समय तक रखना है लिवर को तंदरूस्त तो मान लें ये अहम बातें
Tue, 20 Aug 2019 05:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे और खुशहाल जीवन के लिए जरूरी है कि आपका शरीर स्वस्थ हो। लेकिन उल्टा सीधा खाना और दिनचर्या की गलत आदतों की वजह से हम अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। बहुत बार गलत खानपान की वजह से ही हमारा लिवर भी खराब हो जाता है और इसके ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ जाती है। अगर आपको भी अपने लीवर को तंदरूस्त रखना है तो इन आदतों का पालन जरूर करें।
- फोटो : pixa
एल्कोहल का सेवन है खतरनाक
हमको लगता है कि शराब की थोड़ी सी मात्रा हमें नुकसान नहीं करेगी लेकिन क्या आप जानते हैं, लीवर को सबसे ज्यादा नुकसान एल्कोहल की वजह से होता है। क्योंकि धूम्रपान या एल्कोहल के सेवन से पहले तो लीवर फैलता है और उसके बाद सिकुड़ने लगता है।

डायटिंग न करें
बहुत से लोग मोटापा या वजन कम करने के चक्कर में डायटिंग करने लगते हैं, ये आदत बिल्कुल भी ठीक नहीं है।अगर आपको वजन कम करना ही है तो योगा करें, प्राणायाम करें या फिर पैदल चलें। क्योंकि वजन घटाने के लिए खाना कम करने से लीवर पर दबाव पड़ता है और उसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखें
लीवर को दुरुस्त रखना है तो शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें क्योंकि लंबे समय तक डायबिटीज की वजह से लीवर के खराब हो जाता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखें।

लीवर को ऐसे रखें सलामत
लीवर को सही सलामत रखना है तो जरूरी है कि खाने में उन चीजों को शामिल करें जो इसे मजबूत बनाए। फाइबर युक्त आहार जैसे हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज, चोकर युक्त आटा को शामिल करें। इसके अलावा वो भोजन जिनसे डायबिटीज का खतरा हो जैसे चीनीयुक्त पदार्थ, तला- भुना या गरिष्ठ भोजन न ग्रहण करें।