{"_id":"6a31220de9cfc4d01b05f544","slug":"these-black-superfoods-are-very-healthy-for-human-body-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: हार्ट, हड्डियां और इम्यूनिटी.....हर चीज का रखती हैं खाने की ये काली चीजें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: हार्ट, हड्डियां और इम्यूनिटी.....हर चीज का रखती हैं खाने की ये काली चीजें
Tue, 16 Jun 2026 05:21 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:21 PM IST
सार
Health Tip: अगर आप हमेशा स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ काली चीजों को अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन
हर चीज का रखती हैं खाने की ये काली चीजें
- फोटो : AI
Health Tip: अक्सर लोग स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियां, रंग-बिरंगे फल और पौष्टिक आहार खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ काली चीजें भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती हैं?
हर चीज का रखती हैं खाने की ये काली चीजें
- फोटो : Adobe Stock
1. काले चने
- काले चने पोषण का खजाना माने जाते हैं।
- इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं।
- नियमित रूप से काले चनों का सेवन करने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है।
- इसके सेवन से वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
- इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।
- आयरन की अच्छी मात्रा होने के कारण यह खून की कमी दूर करने में भी मददगार माने जाते हैं।
हर चीज का रखती हैं खाने की ये काली चीजें
- फोटो : AI
2. काले चावल
- काले चावल को कई लोग "सुपरफूड" भी कहते हैं।
- इनमें एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
- काले चावल में फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन नियंत्रित रखने और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है।
- इसके अलावा यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर चीज का रखती हैं खाने की ये काली चीजें
- फोटो : Adobe Stock
3. काला तिल
- काला तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है।
- इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और जोड़ों की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
- काले तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- इसके अलावा यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
हर चीज का रखती हैं खाने की ये काली चीजें
- फोटो : Freepik.com
4. काली मिर्च
- काली मिर्च को मसालों का राजा कहा जाता है।
- इसमें पाइपरीन नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है।
- काली मिर्च का सेवन सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की समस्याओं में राहत पहुंचा सकता है।
- यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने और वजन प्रबंधन में भी सहायक मानी जाती है।