{"_id":"5d98855d8ebc3e01740f6b94","slug":"these-are-the-work-for-overcome-tension","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हफ्ते की एक दिन की छुट्टी में करें ये काम, हर टेंशन हो जाएगा दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हफ्ते की एक दिन की छुट्टी में करें ये काम, हर टेंशन हो जाएगा दूर
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 06 Oct 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Student Tension
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनाव और काम के बोझ से भरी जिंदगी में हफ्ते की एक छुट्टी हर व्यक्ति की आवश्यकता है। यही वह दिन होता है जहां आप उन चीजों को कर सकते हैं जो आपको पसंद हो। अक्सर देखने में आता है कि अत्यधिक व्यस्तता के चलते कुछ लोग छुट्टी के दिन भी काम करते हैं या फिर मानसिक तौर पर ऑफिस के कामों में उलझ रहते हैं। ऐसे में कई बार वे मानसिक तनाव के चलते शरीर में कई बीमारियों का घर बना लेते हैं। हाइपर टेंशन, यानी की ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड जैसी बीमारियां तनाव के कारण भी होती है। आइए आपको बताते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जिसे करके आप ना केवल तनाव दूर कर सकते हैं बल्कि बीमारियों से राहत भी पा सकते हैं।
2 of 6
sleep
- फोटो : pixa
छुट्टी के दिन एकदम शांत रहें। हफ्ते भर आप ठीक से सो नहीं पाते हैं तो सबसे पहले नींद पूरी करें। नींद नहीं भी आए तो मोबाइल और दूसरे सारे गैजेट्स छोड़कर आराम भी कर सकते हैं। आप चाहें तो पसंद का नाश्ता कर सकते हैं या जिन चीजों को सप्ताह भर खाने से परहेज करते हैं उसे ऑर्डर कर इंजॉय कर सकते हैं। अच्छा खान-पान और खाना दिल को तसल्ली देते हैं और तनाव से मुक्ति भी देते हैं।
3 of 6
music
- फोटो : social media
कई लोगों को संगीत सुनने, टीवी देखने या फिल्म देखने की आदत होती है, लेकिन वह सप्ताह में ऑफिस से आने के बाद ये काम करते हैं। कोशिश करें कि इसे हफ्ते में छुट्टी वाले दिन करें। ये आपको काफी हद तक रिलैक्स करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
family
- फोटो : pixa
इस बात का ध्यान रखें कि पूरा दिन आपका हो। किसी तरह का अपॉइन्मेंट, किसी के मुताबिक मीटिंग तय ना हो। बहुत जरूरी हो तो ही टाइम दें। ध्यान रखें कि ये आपकी छुट्टी है और पूरे दिन पर आपका और परिवार के सदस्यों का हक बनता है। फैमिली, बच्चों के साथ समय व्यतीत करें।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
किताब पढ़ने, या कुछ लिखने के शौकीन हैं तो आप इस काम को छुट्टी वाले दिन जरूर करें। यह आपको पूरी वीक एनर्जी से भर देगा। जो लोग शिक्षक हैं, या फिर पढ़ने-लिखने के काम में उन्हें पसंद का काम जरूर करना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।