फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य का खजाना हैं ये फल और सब्जियां, इन बीमारियों से हैं बचाती

Sat, 27 Jul 2019 12:20 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 27 Jul 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
these vegetables and fruits best for health
प्रकृति ने हमें भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां दी हैं। हमें अपने रोज के खाने में इन्हें शामिल करना चाहिए। यह हेल्दी और स्वादिष्ट होती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व विटामिन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेड होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हरी सब्जियों और फलों को भोजन में शामिल करने पर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इनके सेवन से हमारा तनाव कम होता है। 
these vegetables and fruits best for health
- फोटो : instagram
फल और सब्जियां 

फल और सब्ज़ियों में अन्य फूड के मुकाबले भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इनमें 70 से 80 प्रतिशत तक एल्कलाइन (क्षारीय जल) होता है। जो हमारे शरीर के पीएच (PH) को बैलेंस करता है। शरीर में पीएच की आइडियल मात्रा 7.3 होना चाहिए। बहुत से फलों और सब्ज़ियो में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन (एक कार्बनिक यौगिक) होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। बीटा कैरोटीन हमारे शरीर में में विटामिन A की भरपाई करता है। इसे विटामिन A के तौर पर भी जाना जाता है। सफेद फल और सब्ज़ियों के मुकाबले लाल, नारंगी और पीली सब्जियों में बीटा कैरोटीन ज्यादा पाया जाता है। यह हमारे शरीर को कई ख़तरनाक और जानलेवा बीमारियों से बचाता है।

these vegetables and fruits best for health
हरे पत्तेदार सब्जी

हरे पत्तेदार सब्ज़ियों में पालक, सरसों का साग, मेथी, मूली के पत्ते, शलजम और बंद गोभी शामिल है। इनमें कैलोरी और फैट (वसा) कम होता है। यह कोलोस्ट्रोल को कम करने, डाइबीटिज को रोकने और वजन घटाने में सहायक होती हैं। हरे पत्तेदार सब्जियों में मौज़ूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से बचाव करता है। हरे पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। सब्ज़ी के अलावा हम हेर पत्तेदार सब्ज़ियों का सलाद, सूप और जूस भी बना सकते हैं। पालक में भरपूर मात्रा में सोडियम होता है, जो कई शारीरिक बीमारियों से हमारी रक्षा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these vegetables and fruits best for health
सेम 

सेम स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सेम की कई प्रजातियां होती है। जैसे की किडनी बीन्स, सोया बीन्स आदि। एक कप उबाले और पकाएं सेम में 220 से लेकर 260 तक कैलोरी होती है। सेम सफेद, हरी, लाल और पीले रंग की होती है। इसमें पोटेशियम, आयरन और बी कॉम्पलेक्स विटामिन की ज़्यादा और सोडियम की कम मात्रा होती है। सेम की सब्ज़ी बेहद स्वादिष्ट होती है, इसका सेवन हम सलाद, सूप और जूस के रूप में भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
these vegetables and fruits best for health
वेजीटेबल जूस

सब्जियों का रस हमारी किडनी, खून और लिवर की सफाई करता है। यह मोटापे और डाइबिटीज के इलाज में बेहद लाभकारी होता है। वेजीटेबल जूस से हमारी पाचन शक्ति मज़बूत होती है। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर जैसे खतरनाक और जानलेवा बीमारी से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं। वेजीटेबल जूस पोटेशियम, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स है। वेजीटेबल जूस बनाते वक्त साफ-सफाई का विशेश ध्यान रखना पड़ता है। वेजीटेबल जूस को बनाकर तुंरत पीना चाहिए। फ्रेश जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। जूस बनाने से पहले सब्ज़ियों को अच्छी तरह से धोन लेना चाहिए। सब्जियों के जूस में नींबू और अदर मिलाने से वह और ज़्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। आप गाजर, खिरा, पुदीना, टमाटर, पालक, चुकंदर और लौकी का जूस बना सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed