फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हृदय को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन 4 तेल का करें सेवन , मिलेंगे कई अन्य फायदे भी

Tue, 01 Oct 2019 10:05 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Oct 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
these 4 oil keeps your heart healthy
heart

हृदय को स्वस्थ रखना बेहद आवश्यक है। अगर हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर भी कई रोगो से बचा रहेगा। इसलिए अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको अच्छी डाइट और कई तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसी श्रेणी में हमारे कुंकिग ऑयल भी कई मायनों में हमारे हृदय  को प्रभावित करते हैं। इसलिए ऐसे कुंकिग ऑयल इस्तेमाल करें जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हो। आइए जानते हैं कि आपके हृदय को स्वस्थ एवं रोगो से बचाने के लिए कौन से कुंकिग ऑयल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 

these 4 oil keeps your heart healthy
- फोटो : social media
एवोकाडो तेल 

अगर आप एवोकाडो तेल इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे से वंचित हैं। एवोकाडो तेल अपरिष्कृत तेल है। क्योंकि यह अपरिष्कृत तेल है इसलिए इसमें सारे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। इस तेल में विटामिन ई, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसी कारण यह  हृदय के लिए एक उत्तम तेल माना जाता है। 

these 4 oil keeps your heart healthy
- फोटो : social media
तिल का तेल 

तिल के तेल के कई फायदे होते हैं। तिल का तेल खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है। तिल के तेल में भी पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं , जो  शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ऐसे ही जब भी आप तिल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करेंगी तो इससे आपका हृदय स्वस्थ रहेगा। इसलिए अन्य तेल के बजाय तिल के तेल का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 oil keeps your heart healthy
coffee olive oil
जैतून का तेल 

जैतून का तेल हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक पाया जाता है। इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। जबकि जैतून के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा कम पायी जाती है , जो हृदय के लिए अच्छा नहीं है। 

विज्ञापन
these 4 oil keeps your heart healthy
- फोटो : social media
अलसी का तेल 

अलसी का तेल में सब्जी बनाने के बजाय आप इसका इस्तेमाल सलाद और स्मूदी  में कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सब्जी बनाने के लिए अलसी के तेल का स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। शायद ही सलाद और स्मूदी में आपको इस तेल का स्वाद पंसद आए। लेकिन जब बात दिल की है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलिक एसिड होता है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक हिस्सा है। अलसी के तेल का सेवन करने से आप  इंफ्लेमेशन जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। यह हृदय से संबधित बीमारियों को कम करने में बेहद सहायक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed