फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोध: किशोरावस्था में समय पर नहीं सोती हैं लड़कियां तो हो सकता है मोटापे का खतरा

Wed, 18 Sep 2019 02:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
teenage girl at the risk of obesity due to late night sleep pattern
- फोटो : pixa

शोध में बताया गया है कि 11 से 16 वर्ष की उम्र में लड़कियों के लिए समय पर सोना क्यों आवश्यक है। टीन एज लड़कियां जो रात में देर से सोने की आदी हो रही हैं, उनका वजन भी बढ़ने की आशंकाएं बन रही हैं। ऑकलैंड कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने 11 से 16 वर्ष की लड़कियों को लेकर यह रिपोर्ट बाल-रोग जर्नल जामा में प्रकाशित की है। उनका दावा है कि लड़कों के ऐसा करने पर उनके मोटे होने की संभावना कम है।

teenage girl at the risk of obesity due to late night sleep pattern
- फोटो : pixa

इस अध्ययन के लिए किशोर उम्र के लड़के-लड़कियों की सोने की आदतों और वजन में वृद्धि का आंकड़ा दर्ज किया गया। उनकी कलाइयों पर एक्टीग्राफ लगाए गए जो उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के काम आए। अध्ययन के दौरान उनकी कमर के साइज और शरीर में फैट्स की मौजूदगी की भी निगरानी की गई।

teenage girl at the risk of obesity due to late night sleep pattern

जिसके परिणामस्वरूप नींद की कमी से फैट्स को पचाने के तंत्र पर असर पड़ा। इस शोध से पता चला कि जो किशोरियां रात को देर से सो रही थीं, उनकी कमर के आकार में समय पर सो रही लड़कियों के मुकाबले औसतन 0.58 सेमी अधिक वृद्धि दर्ज हुई। वहीं हर एक घंटे की नींद कम मिलने पर यह अंतर 1.19 सेमी तक दर्ज हुआ। इसी तरह शरीर में फैट्स भी बढ़े। इसकी वजह फैट्स को पचाने के शरीर के सिस्टम पर होने वाले असर को माना गया। लड़कों में यह अंतर उल्लेखनीय नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
teenage girl at the risk of obesity due to late night sleep pattern
- फोटो : pixa

लड़कियों में हो रहे इस परिवर्तन के लिए सिफारिश में कहा गया कि सोने के शेड्यूल में सुधार करते हुए बच्चों और किशोरों में मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है, विशेष तौर से लड़कियों में। वहीं खान-पान, शारीरिक गतिविधि और आदि में सुधार भी किए जाने चाहिए जिससे किशोरवय लड़कियों को मोटापे की समस्या से बचाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed