डॉक्टर के पास जाने से पहले हर कोई बहुत नर्वस रहता है, भले ही वो नियमित चेकअप हो। इसलिए सलाह दी जाती है कि जब भी किसी टेस्ट या चेकअप के लिए जाएं तो पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें और इन कामों को न करें। क्योंकि ऐसा करने से शरीर के होने वाले टेस्ट या फिर चेकअप के नतीजों पर असर पड़ सकता है। जिसकी वजह से परिणामों में फेरबदल हो सकती है। आइए जानें वो कौन से कार्य हैं जो डॉक्टर के पास जाने से पहले नहीं करने चाहिए।
डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
जब भी आप किसी सलाह या बीमारी को दिखाने डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले वहां पर शरीर का ब्लड प्रेशर और वजन नापा जाता है। इसीलिए सलाह दी जाती है कि जब भी किसी चेकअप के लिए जाएं तो एक घंटा पहले से कॉफी या फिर सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें। क्योंकि इन सब के सेवन की वजह से ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है और जब इसको नापा जाएगा तो यह आपके सामान्य ब्लड प्रेशर से ज्यादा दिखाएगा।
अगर आप बीमार है या सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो बिना किसी सलाह के कोई दवा न खाएं क्योंकि ऐसा करने से कुछ आसामान्य लक्षण नजर आ सकते हैं जो हो सकता है कि दवाओं के प्रभाव के कारण हों। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा बीमार हैं तो दवा लेने के बाद डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं।
अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के पास जाने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि किसी तरह का नाखूनों पर पॉलिश न हो या फिर मेनिक्योर या पेडिक्योर न हो। क्योंकि बहुत बार नाखूनों से ही बीमारी का पता चल जाता है जैसे ह्रदय की बीमारी, एनीमिया या फिर डायबिटीज। साफ-सुथरे नाखून बीमारी का पता आसानी से लगाने में मदद करेंगे।
कोलेस्ट्रॉल के स्तर का टेस्ट कराने से पहले जरूरी है कि किसी भी तरह के अल्कोहल के सेवन से परहेज किया जाए क्योंकि इसका सेवन शरीर में ट्राईग्लिसराइड के स्तर को बदल सकता है।