फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज की समस्या से हैं पीड़ित, तो इन पांच चीजों के सेवन से मिल सकता है लाभ

Tue, 26 Jan 2021 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Taking these five things can provide relief in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है, जिसमें से एक रोग डायबिटीज यानी मधुमेह का भी है। इसमें जब व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो इस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। ऐसे में इस रोग से पीड़ित लोगों को कई तरह की दवाइयों का लगातार सेवन करना पड़ता है और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दवाई के साथ आपके खानपान पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए ताकि आप डायबिटीज से बच सकें।

Taking these five things can provide relief in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलसी के बीज हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। डायबिटीज के कारण हमारे शरीर पर जो भी गलत प्रभाव पड़ता है, उसे कम करने में अलसी काफी मदद करती है। अलसी में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही डायबिटीज के रोगियों को थोड़ी देर बाद ही थकान होने लगती है, उन्हें इससे निजात दिलाने में भी मदद करता है। दिल की जुड़ी बीमारियों को कम करने में भी अलसी हमारे काम आता है। इसलिए अलसी को अपने भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

Taking these five things can provide relief in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो कुछ सब्जियों को खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इन्हीं में से एक सब्जी है करेले की। खासकर बच्चे करेले की सब्जी या फिर इसके जूस को पीना बिल्कुन भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन करेले के सेवन से हमें डायबिटीज जैसे गंभीर रोग में काफी आराम मिल सकता है। केरेले के सेवन की सलाह इसलिए भी दी जाती है क्योंकि इसमें कैरेटिन नाम का रसायन पाया जाता है, जो खून में शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है। साथ ही रोजाना खाली पेट करेले के जूस का सेवन करने से फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taking these five things can provide relief in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप डायबिटीज के रोग से पीड़ित हैं, तो आपको चुकंदर का सेवन करना चाहिए। अगर आप इसे अपने खाने में शामिल करते हैं तो आपके शरीर में ब्लड का प्यूरिफिकेशन होता है, हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन सामान्य तरीके से बना रहता है। चुकंदर में विटामिन, फाइबर और मिनरल का अच्छा स्त्रोत होता है, जो डायबिटीज के रोग में काफी मदद देने का काम करते हैं। चुकंदर को आप सलाद के तौर पर या फिर इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Taking these five things can provide relief in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में अमरूद का सेवन भी मदद कर सकता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर काफी कम होता है और इसमें भारी मात्रा में फाइबर होता है। ये खासतौर पर कब्ज की समस्या में बेहद कारगर होता है, इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी आराम मिल सकता है। इसके अलावा ऐसे लोगों को साबुत अनाज जैसे- ओट्स का सेवन भी करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed