फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monkeypox: मंकीपॉक्स को भूलकर न लें हल्के में, ये लक्षण दिखते ही तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

Wed, 21 Aug 2024 06:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Aug 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of Monkeypox check here details
मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण क्या हैं? - फोटो : freepik.com

Monkeypox Virus: आपने कई तरह के वायरस के बारे में सुना होगा जिसमें से एक कोविड-19 था जिसने पूरी दुनिया को परेशान किया। इस वायरस की चपेट में आने से एक बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। इसी क्रम में अब मंकीपॉक्स वायरस भी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा देश इसकी चपेट में हैं और यहां मंकीपॉक्स के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम भी इस वायरस से बचकर रहें जिसके लिए जरूरी है कुछ बातों का ध्यान रखना। वहीं, आपको इसके लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि इनको हल्के में नहीं लिया जा सकता। तो चलिए जानते हैं मंकीपॉक्स के लक्षण क्या हैं...

Symptoms of Monkeypox check here details
मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण क्या हैं? - फोटो : freepik.com

बचाव कैसे कर सकते हैं मंकीपॉक्स से?

  • अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को मंकीपॉक्स हो जाता है तो आपको सबसे पहले ऐसे व्यक्ति से दूर होना है जो इससे ग्रसित है
  • संक्रमित व्यक्ति को अलग रखें
  • सफाई का खासतौर पर ध्यान रखें और अपने हाथों को बार-बार धोते रहें
  • शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए
  • डॉक्टर से संपर्क करें और वैक्सीन लें।
Symptoms of Monkeypox check here details
मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण क्या हैं? - फोटो : freepik.com

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

  • अगर आपको तेज बुखार आ रहा है तो ये मंकीपॉक्स का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा मांसपेशियों में दर्द होना, पीठ में दर्द का होना, सूजन आना, लाल चकत्ते होना और इन चकत्तों पर खुजली होना, तेज सिर दर्द होना आदि ये इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Symptoms of Monkeypox check here details
मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण क्या हैं? - फोटो : freepik.com
  • ध्यान रखें कि अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखे, तो इसे नजरअंदाज न करें। आपकी एक छोटी सी गलती के कारण ये वायरस आपको अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
विज्ञापन
Symptoms of Monkeypox check here details
मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण क्या हैं? - फोटो : freepik.com
  • डॉक्टर्स के अनुसार, मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है यानी त्वचा से संपर्क होने पर, यौन संबंध बनाने पर आदि ये फैलता है
  • ये वायरस आपकी नाक, आंख, कान और मुंह से आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है।

......................................................................

डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

https://ujalacygnus.com/doctors/#team_profile

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed