फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीढ़ियां चढ़ने पर नहीं फूलती सांस तो है ये खुशखबरी लेकिन...

Thu, 28 Dec 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Symptoms Of High Blood Pressure
Shah Rukh Khan

आधुनिक जीवनशैली के कारण आज अधिकतर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्‍या से ग्रस्त होते जा रहे हैं। अगर आपका उच्चतम रक्‍तचाप 120 और न्यूनतम रक्तचाप 80 नहीं रहता है, तो इस ओर ध्यान देना जरूरी है। स्वस्थ तभी रहेंगे, जब आपका रक्‍तचाप सामान्य रहेगा।



एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में बड़ी संख्‍या में लोग हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या से ग्रस्‍त हैं। उच्‍च रक्‍तचाप की समस्या तब शुरू होती है, जब धमनियों में रक्‍त का दबाव बढ़ जाता है। हाई ब्‍लड प्रेशर होने के कई लक्षण हो सकते हैं।

Symptoms Of High Blood Pressure
tension

तनाव में रहना
यदि आप तनाव में रहते हैं, तो यह उच्‍च रक्‍तचाप का संकेत हो सकता है। यदि आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है, तो सावधान हो जाइए।  डॉक्टर से संपर्क कर ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।

Symptoms Of High Blood Pressure
Tired

थकान महसूस होना
क्या थोड़ी दूर चलकर या सीढ़ियां चढ़ते ही आप थक जाते हैं? कोई छोटा-मोटा काम किया नहीं कि थककर बैठ जाते हैं? यदि हां, तो हो सकता है कि आप उच्‍च रक्‍तचाप से ग्रस्‍त हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Symptoms Of High Blood Pressure
headace

बार-बार सिर दर्द
कुछ लोग लगातार सिर दर्द, तो कुछ सिर चकराने की समस्या से परेशान रहते हैं। यह जरूरी नहीं कि उच्च रक्तचाप के कारण ही ऐसा हो, लेकिन कई बार सिर दर्द या सिर चकराना उच्च रक्तचाप के कारण भी होता है। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण भी सिर चकराने की परेशानी हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आएं, तो किसी भी दवाओं के सेवन से पहले डॉक्‍टर से मिलें।

विज्ञापन
Symptoms Of High Blood Pressure
sleepy

नींद में कमी
जो लोग उच्च रक्तचाप से ग्रस्त होते हैं, उन्हें अक्सर रात में अच्छी नींद नहीं आती। हालांकि, किसी-किसी को नींद न आने की समस्या अवसाद, तनाव, चिंता आदि के कारण भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed