फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर वक्त आए खट्टी डकार तो हो जाएं सावधान, इन चीजों से बना लें दूरी

Thu, 26 Sep 2019 04:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 26 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
symptoms and treatments  of hyper acidity
प्रतीकात्मक तस्वीर
बढ़ते कॉम्पटीशन और तेजी से बदलती लाइफ स्टाइल के कारण अक्सर लोग खानपान के मामले में लापरवाही कर बैठते हैं। इसके परिणामस्वरूप उन्हें हाइपर एसिडिटी की शिकायत रहती है। यह एक ऐसी आम समस्या है जो हर किसी को कभी न कभी परेशान करती है। इस समस्या के बारे में बता रहे हैं वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शिव शंकर शास्त्री।
symptoms and treatments  of hyper acidity
डॉ शिव शंकर - फोटो : amar ujala

आमाशय में सामान्य रूप से एसिड होता है, जिसकी शरीर को हमेशा जरूरत रहती है। इसके दो कार्य होते हैं। पहला यह खाना पचाने में मदद करता है। दूसरा यह कि भोजन और पानी के माध्यम से शरीर में जाने वाले कीटाणुओं की सफाई करता है। यह एसिड अपने स्वभाव के विपरीत ऊपर की ओर आहार नली में जाने लगता है, तब एसिडिटी की शिकायत होती है। कुछ लोगों के पेट में एसिड के प्रति संवेदनशीलता अधिक होती है। इससे लोगों को पेट में जलन, भारीपन एवं पेट के ऊपरी मध्य हिस्से में दर्द महसूस होता है। उनमें एसिड की मात्रा सामान्य होती है।


 
symptoms and treatments  of hyper acidity
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये हो सकती है दिक्कत
पेट में जलन होती है, खट्टी डकार आती है, पेट फूला-फूला सा महसूस होता है। टॉयलेट के दौरान बदबू आती है। छाती में जलन होती है। जुबान में रूखापन का अहसास रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms and treatments  of hyper acidity
प्रतीकात्मक तस्वीर

ये सावधानियां बरतें
खाना खाने के तुरंत बाद सोने न जाएं, खासकर रात को। एक बार में ही अधिक भोजन करने की मानसिकता को बदलें। इससे बेहतर है कि एक बार की अपेक्षा थोड़ी मात्रा में निर्धारित समय अंतराल में भोजन करें। नीबू, संतरा, मौसम्मी और पिपरमेंट का अधिक मात्रा में सेवन से बचें। कभी भी खाली पेट जूस न पिएं। कोल्ड ड्रिंक व चॉकलेट से दूर रहें। चाय और कॉफी को दिन में एक बार से ज्यादा न लें। चिकने और तेलयुक्त और मिर्च मसाले से भरपूर भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें।

विज्ञापन
symptoms and treatments  of hyper acidity
प्रतीकात्मक तस्वीर

ये फायदेमंद
एसिडिटी के रोगियों को अपनी डाइट में दूध, छाछ, नारियल पानी और गुनगुना पानी शामिल करना चाहिए। घर में बना ताजा भोजन ही करें। साबुत अनाज जैसे जौ, गेहूं, चने का प्रयोग करें। दालों में मूंग और मसूर का प्रयोग करें। इसके अलावा एसिडिटी में एक्सरसाइज या योगा करें। इस बात का ध्यान रखें की योगासन हमेशा किसी प्रशिक्षित ट्रेनर के निर्देशन में ही करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed