फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर जीना चाहते हैं तनाव मुक्त जीवन तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 13 Dec 2019 11:52 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 13 Dec 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
switch off your mind relax and get stress free life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रोजमर्रा की जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत को ही नजरअंदाज करते जा रहे हैं। कामकाजी लोगों की जिंदगी में तनाव ऐसी गंभीर समस्या बन गई है जो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बढ़े हुए डिप्रेशन को कम करने के लिए लोग काउंसलिंग और तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करने लगे हैं जो सेहत के लिए और भी ज्यादा हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में कुछ खास बातों का ध्यान रख आप तनाव मुक्त जीवन  जी सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

switch off your mind relax and get stress free life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको अक्सर ये सुनने को मिलता होगा कि मोबाईल फोन आने के बाद लोगों के जीवन में तनाव की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। और ये भी जरूर सुना होगा कि तनाव से मुक्ति के लिए फोन बंद कर देना ही बेहतर विकल्प है। लेकिन मोबाइल फोन से ज्यादा हमें खुद को थोड़ी देर के लिए स्विच ऑफ रखने की जरूरत है। आपको इस ट्रिक को दिन में कम से कम एक बार जरूर अजमानी चाहिए।

switch off your mind relax and get stress free life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिदिन के रूटिन में एक ऐसा समय होना चाहिए जिस वक्त ना ही आप चल रही के बारे में सोचें और ना ही ऑफिस के काम के बारे में। इस वक्त अपने मन को एकदम शांत रखें और दिमाग को परेशानियों से एकदम मुक्त कर दें। आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। इससे आप अच्छा फील करेंगे और धीरे-धीरे ये अभ्यास आपके व्यवहार में शामिल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
switch off your mind relax and get stress free life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इन उपायों से दूर करें स्ट्रेस

कई बार रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि म्यूजिक स्ट्रेस को दूर करने में मददगार है। आप चाहें तो इस तरीके को अपना सकते हैं।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लोगों के बीच रहकर भी खुद को अकेला महसूस करते हैं और यहां भी मानसिक अवसाद उनका पीछा नहीं छोड़ता है। ऐसे लोगों को अच्छी चीजें पढ़ना-लिखना या पेंटिंग करना शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन
switch off your mind relax and get stress free life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह के वक्त रनिंग शुरू कर दीजिए। ताजा हवा में खुलकर सांस लेने से आपका दिमाग सही दिशा में दौड़ेगा और आप हर चीज को लेकर हाइपर नहीं होंगे।

कामकाजी लोगों को अपने साप्ताहिक अवकाश का सही इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिन को आप 'मी टाइम' के रूप में सेलिब्रेट कर सकते हैं। आप चाहे तो इस दिन दोस्तों के साथ मूवी देखने या स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed