फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह: सभी लोग करें गर्मी-लू से बचाव, भोजन से संबंधित इन सावधानियों का भी रखें ध्यान

Fri, 26 May 2023 12:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 26 May 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
summer diseases, tips to prevent heatstroke and food poisoning this season
लू से करें बचाव - फोटो : iStock

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में हैं। पारा 45 डिग्री को भी पार करता जा रहा है जिसके कारण मानव सेहत पर कई गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, मई-जून के इस महीने में लू लगने से लेकर फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का जोखिम काफी अधिक देखा जाता रहा है। सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत के ख्याल रखें, धूप-गर्मी से बचाव करते रहें, क्योंकि कुछ मामलों में इसके कारण गंभीर और जानलेवा समस्याओं का खतरा भी हो सकता है।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी लोगों को इन दिनों में बढ़ रहे लू और गर्मी के कारण फूड पॉइजनिंग के जोखिमों से बचाव करते रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में इस तरह के जोखिम अधिक हो सकते हैं, इसलिए माता-पिता सुनिश्चित करें कि न सिर्फ आपके बच्चों, बल्कि स्वयं भी गर्मी से बचाव करें और भोजन से संबंधित सावधानियों का विशेष ध्यान रखें।

summer diseases, tips to prevent heatstroke and food poisoning this season
हीट स्ट्रोक हो सकता है खतरनाक - फोटो : pixaba

क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारियों और सुझावों के मुताबिक सभी लोगों को गर्मी और तेज धूप से निरंतर बचाव करते रहने की आवश्यकता है। हालांकि थोड़ी सी सावधानी बरतकर लू लगने के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। यदि आप या कोई अन्य व्यक्ति, लू लगने के कारण होने वाले लक्षणों का अनुभव कर रहा है तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।

चक्कर आना, जी मिचलाना, अत्यधित प्यास लगना, पेशाब कम होना, हांफना या दिल की धड़कनों का तेज होना और सिरदर्द, जैसे लक्षण बताते हैं कि आपको लू लगी है। इनपर तुरंत ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

summer diseases, tips to prevent heatstroke and food poisoning this season
भोजन से संबंधित सावधानियों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

भोजन से संबंधित सावधानियों का रखें ध्यान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन दिनों में सभी लोगों के लिए भोजन से संबंधित सावधानियों का ध्यान रखना भी बहुत आवश्यक है। ऐसा करके आप बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। पहले तो स्वस्थ-पौष्टिक और ताजी चीजों का ही सेवन करें साथ ही दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना सुनिश्चित करें।

  • तेज धूप के समय खाना पकाने से बचें।
  • खाना पकाने के क्षेत्र को हवादार रखें। खिड़कियां-दरवाजे खोलकर रखें।
  • शराब-चाय, कॉफी या कॉर्बोनेट पेय पदार्थों का अधिक सेवन न करें। 
  • अधिक प्रोटीन वाली चीजें या फिर बासी भोजन से बचाव करें।
  • अगर आपको पेट खराब होने-दस्त जैसी दिक्कतों का अनुभव हो रहा है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
summer diseases, tips to prevent heatstroke and food poisoning this season
लू लगने से बचाव के करें उपाय - फोटो : iStock

लू लग जाए तो क्या करें?

अगर आपको लू लग गई है तो तुरंत डॉक्टरी मदद लें जिससे इससे लक्षणों को बिगड़ने से बचाया जा सके। डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाओं के साथ कुछ और बातों का ध्यान रखकर भी आप जोखिमों को कम कर सकते हैं। 

  • छायादार या वातानुकूलित स्थान में रहे। अगर आपके घर में एयर कंडीशनिंग नहीं है, तो किसी ऐसी जगह पर रहें जहां ठंडक हो।
  • ठंडा पानी से स्नान करें।
  • अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। क्योंकि पसीने के माध्यम से शरीर से सोडियम अधिक निकल जाता है इसलिए ओआरएस या फिर नमक-चीनी पानी का घोल पिएं।
  • मीठी पेय या कोल्ड ड्रिक्स न पिएं। 
  • हल्के भोजन का ही सेवन करें। सुनिश्चित करें भोजन अच्छे से पका और ताजा हो।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed