फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: मेडिकल साइंस ने भी माना पेट की समस्याओं में रामबाण है ये उपाय, ब्लड शुगर भी रहेगा कंट्रोल

Fri, 26 May 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 26 May 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
jeera water benefits for stomach and diabetes problem in hindi, what cumin helps in overall health
पेट की समस्याओं के जोखिम को कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay

हमारे घरों में मौजूद औषधियां और मसाले सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माने जाते रहे हैं। सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं, समय के साथ मेडिकल साइंस ने भी माना है कि इनका सेवन कई गंभीर बीमारियों से बचाने के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में भी फायदेमंद हो सकता है। जीरा ऐसा ही एक मसाला है जो न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही पेट की समस्याओं से लेकर डायबिटीज के कंट्रोल में रखने तक के लिए इसका नियमित सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। विशेषतौर पर जिन लोगों को पाचन की दिक्कत, जैसे कब्ज, अपच, गैस या लिवर की समस्या रहती है उनके लिए इसका सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है।

आइए जीरा का पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

jeera water benefits for stomach and diabetes problem in hindi, what cumin helps in overall health
पाचन विकारों की समस्या - फोटो : istock

पाचन और आंत की समस्याओं में इसके लाभ

जीरा में पाए जाने वाले यौगिक आपके पाचन को ठीक रखने में काफी कारगर हो सकते हैं। खाली पेट जीरा का पानी पीने से इसके लक्षणों में सुधार देखा गया है। इसके अलावा यह आंतों को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) वाले लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि चार महीने के दौरान मरीजों को लक्षणों में विशेष सुधार का अनुभव हुआ। दस्त-मल त्याग जैसी समस्याओं में रोगियों को काफी आराम मिला।

jeera water benefits for stomach and diabetes problem in hindi, what cumin helps in overall health
ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Pixabay

मधुमेह की जटिलताएं हो सकती है कम

जीरा के कुछ घटक, मधुमेह  के लक्षणों को कम करने में भी काफी कारगर पाए गए हैं। एक नैदानिक अध्ययन से पता चलता है कि प्लेसबो की तुलना में अधिक वजन वाले रोगियों ने जीरे के पानी या अर्क के सेवन से मधुमेह के शुरुआती संकेतकों में सुधार किया है। जीरे में ऐसे घटक भी होते हैं जो मधुमेह की दीर्घकालिक जटिलताओं का को भी कम करने में कारगर हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jeera water benefits for stomach and diabetes problem in hindi, what cumin helps in overall health
कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Pixabay

ब्लड कोलेस्ट्रॉल भी रहता है कंट्रोल

ब्लड कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को हृदय रोगों का प्रमुख कारक पाया गया है। अध्ययन में अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को शामिल किया गया। प्रतिदिन 3 ग्राम जीरा पाउडर या जीरा के पानी का सेवन करने से प्रतिभागियों ने कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी महसूस की। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने जीरा पाउडर का सेवन किया उनमें हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन या गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी अधिक था, जो हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकता है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed