फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्तन कैंसर के जोखिम को कम करना है तो डाइट में शामिल करें ये चीज, वैज्ञानिकों ने दी सलाह

Mon, 03 Feb 2020 11:18 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 03 Feb 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
world cancer day Daily consumption of this food item may reduce risk of breast cancer
breast cancer - फोटो : pixabay

स्तन कैंसर तेजी से महिलाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। एक नए शोध में बताया गया है कि अगर आपको स्तन कैंसर के जोखिम को कम करना है तो रोज की डाइट में दही को जरूर शामिल करें। हर दिन दही खाने से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। इस शोध में बताया गया है कि जो प्रोबायोटिक सप्लीमेंट होते हैं वो स्तन कैंसर के हानिकारक विषाणुओं के प्रभाव को कम कर देते हैं।

world cancer day Daily consumption of this food item may reduce risk of breast cancer
कैंसर

दरअसल दही में मौजूद सूक्ष्म जीव सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ब्रिटेन की लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि बैक्टीरिया से प्रेरित सूजन कैंसर से जुड़ी हुई है और दही इसे कम करती है। यह शोध जर्नल मेडिकल हाइपोथिसिस में प्रकाशित हुई है। शोध में कहा गया है कि दही में फायदेमंद बैक्टीरिया लैक्टोज एवं माइक्रोफ्लोरा पाया जाता है जो कि उसी तरह का बैक्टीरिया है जो स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्तन से निकलने वाले दूध में पाया जाता है।

 

world cancer day Daily consumption of this food item may reduce risk of breast cancer
कैंसर

वैज्ञानिकों का कहना है कि दही में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया कैंसर के हानिकारक बैक्टीरिया के प्रभाव को कम कर देते हैं। वैसे भी दही सिर्फ कैंसर के जोखिम को ही कम नहीं करती बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों से बचाती है। अगर आपको पेट से संबंधित परेशानियां लगातार होती रहती हैं तो आपको अपनी डाइट में दही और छाछ को शामिल करना चाहिए। दही एक प्रो-बायोटिक फूड है जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। दही खाने से आपके दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। दही के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आपको कई तरह की बीमारियां नहीं घेरती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed