फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना पीते हैं चाय तो खुश हो जाइए, शोध के अनुसार चाय पीने से होता है दिमाग तेज

Sat, 14 Sep 2019 01:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 14 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
study says tea boosts brain cognitive function
- फोटो : pixa

रोज सुबह चाय पीने से शरीर में ताजगी आ जाती है और काम करने में आलस नहीं आता है। अब यह बात शोध में भी प्रमाणित हो गई है कि चाय का सेवन करने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। आइए जाने क्या कहता है शोध।

study says tea boosts brain cognitive function
- फोटो : pixa

वैसे तो सर्दी-जुकाम में चाय का सेवन करने के लिए कहा जाता है। लेकिन नियमित रूप से चाय पीने से सेहत को नुकसान होता है, ऐसा कहा जाता है। इसके बावजूद रोज चाय पीने वालों का आलस चाय से ही भागता है। अब शोध में भी इस बात को प्रमाणित कर दिया गया है कि चाय पीने से सोचने समझने और सीखने, सवाल हल करने में आसानी होती है।



 
study says tea boosts brain cognitive function
- फोटो : pixa
शोध में यह पाया गया कि जो लोग रोजाना चाय पीते हैं उनमें चाय न पीने वालों की तुलना में सीखने, निर्णय लेने, ध्यान लगाने की क्षमता ज्यादा होती है। जर्नल एजिंग में प्रकाशित अध्ययन में 36 व्यक्तियों के न्यूरो इमेजिंग डाटा का परीक्षण किया गया। इस शोध में पहली बार चाय से दिमाग पर होने वाले सकारात्मक प्रभाव का पता चला है। रोजाना चाय पीने से दिमाग को उम्र के साथ होने वाले प्रभाव से बचाने में मदद मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
study says tea boosts brain cognitive function
- फोटो : pixa

शोध में करीब साठ साल के बुजुर्गों को शामिल किया गया और उनकी दिनचर्या से जुड़े डाटा को इकट्ठा करके उसका अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने पिछले 25 साल तक चाय पी थी उनके दिमाग के क्षेत्रों पर ज्यादा बेहतर संपर्क दिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed