फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! रोज का एक पैग आपको दे सकता है कैंसर की बीमारी

Tue, 10 Dec 2019 04:28 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 10 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
study says One drink a day may increase cancer risk
शराब - फोटो : अमर उजाला

अगर आप रोज एक पैग शराब लेते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। एक नए शोध का कहना है कि रोज एक पैग शराब पीने से आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। यह शोध जापान में हुआ है और इसमें बताया गया है कि हर रोज एक पैग रेड वाइन पीने से आपके शरीर में कैंसर सेल्स बढ़ने लगते हैं। 


 
study says One drink a day may increase cancer risk
एल्कोहल

हालांकि इससे पहले के शोधों में कहा गया था कि रेड वाइन पीने से शरीर में कैंसर के सेल्स की रोकथाम होती है और यह बीमारी नहीं होती है। लेकिन नए शोध में इसके विपरित यह कहा गया है कि रोज रेड वाइन पीने से कैंसर की बीमारी का जोखिम रहता है। यह शोध जर्नल कैंसर में प्रकाशित हुआ है और जापान के कई अस्पतालों से डाटा एकत्रित करने के बाद शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है।

 

study says One drink a day may increase cancer risk
शराब की लत - फोटो : shutterstock

इस शोध के लिए 63 हजार 232 लोगों की शराब पीने की आदत पर निगरानी रखी गई। इसके बाद, शराब पीकर उनके शरीर में आने वाले बदलावों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग पिछले 10 साल से हर रोज रात को एक पैग लेते हैं ऐसे लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा कहीं अधिक होता है। वहीं, जो रोज दो पैग शराब पीते हैं उनमें कैंसर का जोखिम सामान्य स्तर पर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
study says One drink a day may increase cancer risk
alcohol - फोटो : file photo

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह शोध जापान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां कैंसर की बीमारी की वजह से बड़ी तादाद में लोगों की मौत होती है। शोध के मुख्य लेखक मासायोशी ज़ित्सु हैं जो कि टॉक्यो यूनिवर्सिटी से पीएचडी हैं।

विज्ञापन
study says One drink a day may increase cancer risk
शराब - फोटो : PTI

आपको बता दें कि शराब का सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। शराब के सेवन से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शराब की लत आपके लिवर को खराब कर सकती है और आपको लिवर सिरोसिस, लिवर में जलन, सूजन और कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। शराब के सेवन से ही आपको हाई बीपी की समस्या भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed