{"_id":"5e3153838ebc3e4b250461f9","slug":"study-says-keto-diet-may-bring-health-benefits-in-short-term","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या होती है कीटो डाइट जिससे कम वक्त में ही मिलता है ज्यादा फायदा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानिए क्या होती है कीटो डाइट जिससे कम वक्त में ही मिलता है ज्यादा फायदा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 29 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
keto
- फोटो : keto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कीटो डाइट कम वक्त में ही शरीर को ज्यादा फायदा देती है। एक शोध मेें इस बात की जानकारी दी गई है। इस शोध में बताया गया है कि कीटो डाइट कम वक्त में ही शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाती है लेकिन इसके साथ ही एक हफ्ते बाद इसके नकारात्मक असर भी देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि कीटा डाइट में फैट से 99 फीसदी कैलोरी और प्रोटीन प्राप्त किया जाता है।
2 of 3
मोटापा
यह शोध नेचर मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि कीटो डाइट डायबिटीज के खतरे को कम करके सेहत में सुधार करता है। इस डाइट को सीमित वक्त के लिए लेना चाहिए। आपको बता दें कि कीटो डाइट इनदिनों सेलिब्रिटीज में काफी लोकप्रिय हो रहा है। मशहूर सेलिब्रिटी किम कार्दशियन भी कीटो डाइट लेती हैं। इस डाइट को वजन कम करने के लिए लिया जाता है।
3 of 3
healthy food
कीटो डाइट जल्द ही आपके वजन को कम करता है और मोटापे पर नियंत्रण रखता है। कीटो डाइट के एक हफ्ते बाद ही आपका ब्लड शुगर स्तर कम होने लगता है। कीटो डाइट लेने से पहले आपको किसी डाइट एक्सपर्ट से जरूर सलाह लेनी चाहिए। बॉलीवुड में भी कई सेलिब्रिटी कीटो डाइट लेते हैं। कीटो डाइट में कम कार्बोहाइड्रेड वाली चीजों को प्राथमिकता दी जाती है। इस डाइट को लो कर्व और फैट डाइट भी कहा जाता है। कीटो डाइट में कार्बोहाइड्रेड का सेवन कम करके फैट से ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है। कीटो डाइट में आप वेज और नॉन वेज दोनों तरह की डाइट ले सकते हैं। इस डाइट में चीनी का सेवन कम किया जाता है और अनाज को शामिल नहीं किया जाता है। इसके अलावा इस डाइट में फलों में सेब, केला और संतरा को शामिल नहीं किया जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।