फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: कोरोना से मौत के खतरे को कम कर सकती है ये दवा, वैज्ञानिक बोले- सभी देश तत्काल शुरू करें इस्तेमाल

Mon, 10 May 2021 03:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 10 May 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Study says Ivermectin can be effective for covid-19 treatment
कोरोना की प्रभावी दवा - फोटो : पिक्साबे

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए तमाम अध्ययन किए जा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम से विशेषज्ञों को आशा है कि जल्द ही दुनिया की बड़ी आबादी को कोरोना से सुरक्षा देने वाला टीका प्राप्त हो जाएगा। हालांकि मौजूदा समय में भारत जैसे कई देशों में हालात बेहद खराब हैं। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों के तेजी से बढ़ते आंकड़े लगातार चिंता का विषय बने हुए है। इस बीच शोधकर्ताओं ने एक दवा को लेकर दावा किया है कि इसका इस्तेमाल कोरोना वायरस को न सिर्फ बेअसर कर सकता है, साथ ही इसका तत्काल प्रभाव से प्रयोग दुनिया को इस महामारी से काफी हद तक सुरक्षित रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Study says Ivermectin can be effective for covid-19 treatment
वैज्ञानिकों ने इवरमेक्टिन दवा को कोरोना वायरस के खिलाफ पाया असरदार - फोटो : Social media

फ्रंट लाइन कोविड-19 क्रिटिकल केयर अलायंस (एफएलसीसीसी) के नेतृत्व में एक अध्ययन की समीक्षा के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी को रोकने में 'इवरमेक्टिन' नामक दवा बेहद प्रभावी हो सकती है। वैज्ञानिकों ने इस दवा को कोविड-19 के उपचार में बेहद कारगर मानते हुए दुनियाभर में इसके तत्काल प्रभाव से इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया है। 

Study says Ivermectin can be effective for covid-19 treatment
इवरमेक्टिन दवा को लेकर किया गया अध्ययन - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ इवरमेक्टिन दवा को मान रहे हैं असरदार 
एफएलसीसीसी के अध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पियरे कोरी कहते हैं कि, हमने इवरमेक्टिन दवा के उपलब्ध आंकड़ों की व्यापक समीक्षा की है। कई स्तरों पर की गई समीक्षा और डाटा के अध्ययन के आधार पर हम कह सकते हैं कि इवरमेक्टिन दवा का इस्तेमाल कोरोना वायरस की इस गंभीर महामारी को खत्म करने में सहायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Study says Ivermectin can be effective for covid-19 treatment
कोरोना वायरस के खिलाफ इवरमेक्टिन को पाया गया असरदार - फोटो : ANI
जानिए कैसे हुई थी इसकी खोज
इवरमेक्टिन की खोज साल 1975 में की गई थी जिसे साल 1981 में लोगों के इस्तेमाल के लिए उतारा गया। इस दवा को व्यापक रूप से दुनिया की पहली एंडोक्टोसाइड यानी एंटी पैरासाइट दवा के रूप में जाना जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह दवा शरीर के भीतर और बाहर, मौजूद  परजीवी के खिलाफ बेहद असरदार साबित हो सकती है। इसके बाद साल 1988 में ऑन्कोकेरिएसिस (रिवर ब्लाइंडनेस) नामक बीमारी के लिए भी इसे प्रयोग में लाया गया।
 
विज्ञापन
Study says Ivermectin can be effective for covid-19 treatment
कई अन्य संक्रमणों में इवरमेक्टिन का होता रहा है प्रयोग - फोटो : Social media
कई संक्रमणों में किया जाता रहा है इस्तेमाल
विशेषज्ञों ने इस दवा को एचआईवी, डेंगू, जीका, और इन्फ्लुएंजा जैसे वायरस की एक विस्तृत श्रृंखला के खिलाफ काफी प्रभावी पाया है। हाल के अध्ययनों के निष्कर्षों में विशेषज्ञ इसे सार्स-सीओवा-2 वायरस के खिलाफ भी काफी असरदार मान रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed