फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 हजार लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के बारे में हुआ ये खुलासा

Wed, 19 Feb 2020 03:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 19 Feb 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Study reveals elderly and sick people are more prone to infection of Coronavirus
अफ्रीका में कोरोनावायरस टेस्ट - फोटो : afro.who.int

वुहान कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विषाणु की वजह से दुनियाभर में दो हजार लोगों की मौत हो गई है। इनमें से छह मौतें चीन के बाहर हुई हैं। सबसे ज्यादा मौतें चीन के हुबई प्रांत में हुई हैं। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 75 हजार पार कर गई है। इनमें से हजार संक्रमित मामले चीन के बाहर के हैं। जापान के तट पर खड़े जहाज में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 545 पहुंच गई है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।


 

Study reveals elderly and sick people are more prone to infection of Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस वायरस को लेकर आंकड़ें प्रकाशित किए हैं। 70 हजार संक्रमित लोगों का विश्लेषण करके स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस वायरस को लेकर नया खुलासा किया है। चीन के सीसीडीसी (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) का कहना है कि इस वायरस से 80 फीसदी ऐसे लोग संक्रमित हुए हैं जो बुजुर्ग हैं या फिर पहले से थोड़ा बिमार हैं।

 

Study reveals elderly and sick people are more prone to infection of Coronavirus
चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस - फोटो : PTI

बता दें कि चीन में आम नागरिकों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी भी बड़ी तादाद में कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। COVID-19 से संक्रमित और मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद भी इस खतरनाक विषाणु को लेकर अभी तक वैज्ञानिक कोई भी वैक्सीन नहीं बना पाए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Study reveals elderly and sick people are more prone to infection of Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इस अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 80.9 फीसदी मामले में संक्रमण हल्का है। जबकि 13.8 फीसदी मामले ऐसे हैं जिनमें संक्रमण ज्यादा है और 4.7 फीसदी मामलों में ही स्थिति गंभीर बनी हुई है।


 
विज्ञापन
Study reveals elderly and sick people are more prone to infection of Coronavirus
कोरोनावायरस के लक्षण - फोटो : Amar Ujala Graphics

अध्ययन में बताया गया है कि मरने वाले लोगों में ज्यादातर की उम्र 80 साल के करीब है। नौ साल की उम्र से नीचे का कोई भी बच्चा इस वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है। अध्ययन में बताया गया है कि 39 साल की उम्र से ऊपर वाले लोगों में इस वायरस से मृत्यु दर 0.2 फीसदी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed