Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: पहले आसानी से करते थे सारे काम, अब होती है थकान? दिल की सेहत को लेकर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Tue, 03 Nov 2026 02:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Nov 2026 02:44 PM IST
सार

45 साल की उम्र के बाद रोजमर्रा के काम करने की क्षमता में लगातार कमी दिल की बीमारी, खासकर हार्ट वॉल्व की समस्या का संकेत हो सकती है। विशेषज्ञों ने एक्टिविटी ऑडिट की सलाह दी है। आइए इस समस्या के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Struggling With Everyday Activities Cardiologist Explains Hidden Signs of Heart Valve Disease
दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या सीढ़ियां चढ़ते समय आपको भी सांस फूलने लगती है? मॉर्निंग वॉक का समय कम हो गया है और बाजार जाने में भी पहले से ज्यादा थकान महसूस होती है? अक्सर लोग इन बदलावों को बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते  हैं। लेकिन सावधान, अगर आपको ऐसी दिक्कतें अक्सर होने लगी हैं और इसके कारण रोजमर्रा का कामकाज भी प्रभावित होने लगा है तो एक बार डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच जरूर करा लें। कई बार इस तरह की दिक्कतें दिल की किसी बीमारी का संकेत हो सकती हैं।



डॉक्टर कहते हैं, 45 की उम्र के बाद शारीरिक क्षमता में लगातार आ रही गिरावट को हल्के में लेना ठीक नहीं है। कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक, कई बार हार्ट वॉल्व की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और हम अपनी दिनचर्या बदलकर इसके लक्षणों के साथ जीना सीख लेतें है। ऐसी स्थितियों में डॉक्टर एक्टिविटी ऑडिट की सलाह देते हैं।

आइए जानते हैं कि कब सेहत में दिखने वाले इस तरह के बदलावों को लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए।

Trending Videos
Struggling With Everyday Activities Cardiologist Explains Hidden Signs of Heart Valve Disease
थकान-कमजोरी की दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

शारीरिक क्षमता में कमी को न करें अनदेखा

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नितिन प्रकाश बताते हैं, शारीरिक क्षमता में कमी और छोटी-छोटी परेशानियों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

अगर आप भी कुछ समय से ताकत में कमी महसूस कर रहे हैं, तो अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों आकलन करें, इसे एक्टिविटी ऑडिट  कहा जाता है। इसका मतलब है कि आप अपनी शारीरिक क्षमता की तुलना करें। केवल यह न देखें कि आपको कोई बीमारी महसूस हो रही है या नहीं, बल्कि यह भी सोचें कि कुछ साल पहले आप जितने आराम से काम कर लेते थे, क्या आज भी उतनी ही आसानी से कर पाते हैं?

Struggling With Everyday Activities Cardiologist Explains Hidden Signs of Heart Valve Disease
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : Adobe Stock

हार्ट वॉल्व की समस्या के शुरुआती संकेत क्या हैं?

दिल में चार वॉल्व (वाल्व) होते हैं, जो खून को सही दिशा में बहने में मदद करते हैं। ये वॉल्व खून को आगे जाने देते हैं और उसे पीछे लौटने से रोकते हैं। जब इनमें से किसी वॉल्व में खराबी आ जाती है, तो इसे हार्ट वॉल्व डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
 

  • पैदल चलने, सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ा शारीरिक काम करने पर भी सांस लेने में परेशानी होना।
  • बिना ज्यादा काम किए ही बहुत थक जाना या रोजमर्रा के कामों में ऊर्जा की कमी महसूस होना।
  • अचानक सिर घूमना या ऐसा महसूस होना कि संतुलन बिगड़ रहा है।
  • पैरों और टखनों में सूजन, खासतौर पर पैरों के निचले हिस्से में पानी जमा होने के कारण सूजन आना।
  • दिल का बहुत तेज धड़कना, धड़कन का अनियमित होना होना, इसे पैल्पिटेशन कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Struggling With Everyday Activities Cardiologist Explains Hidden Signs of Heart Valve Disease
हृदय की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock Photo

हार्ट वॉल्व की समस्या है तो क्या करें?

अगर आपको हार्ट वॉल्व की समस्या है तो पर घबराएं नहीं, लेकिन इसे गंभीरता से लें। कुछ उपाय इसमें मददगार हो सकते हैं।
 

  • जल्द से जल्द हृदय रोग विशेषज्ञ  से मिलें।: हृदय के वाल्व की स्थिति जानने के लिए 2D इकोकार्डियोग्राफी करवाएं।
  • डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयां नियमित रूप से लें। खुद से दवा बंद न करें।
  • नमक, तली-भुनी चीजें और ज्यादा फैट वाली चीजों का सेवन कम करें।
  • डॉक्टर की सलाह से हल्के व्यायाम और वॉक जैसे अभ्यास करें। समय-समय पर हृदय की जांच करवाते रहें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed