फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर की साफ-सफाई के साथ मोटापा कम करने के भी काम आएगी झाड़ू, जानें इसकी मदद से कैसे घटाएं वजन

Wed, 13 May 2020 04:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
stretching exercise in home with broom
- फोटो : Social media

कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी में लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में काम करने वाली बाई को भी छुट्टी दे दी गई है। जिसकी वजह से सारे काम खुद ही करने पड़ रहे हैं। लेकिन घर की साफ-सफाई और झाड़ू लगाने के काम को बोझ न समझें। क्योंकि झाड़ू और पोछा करने से शरीर की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। और इसकी वजह से शरीर में लचीलापन आता है और पैरों के साथ ही हाथों को भी सुडौल बनाने में मदद मिलती है। तो अगली बार कसरत के लिए समय न मिले तो घर की साफ-सफाई यानी झाड़ू-पोछा करना शुरू कर दीजिएगा। इससे मम्मी तो खुश होंगी ही साथ ही आपकी अच्छी खासी कसरत भी हो जाएगी। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं झाड़ू की मदद से की जाने वाली एक्सरसाइज जो कि आप अक्सर जिम में जाकर करते हैं। लेकिन जिम के बंद रहने की वजह से अगर ये एक्सरसाइज छूट जा रही है तो झाड़ू और पोछे की स्टिक की मदद से इसे किया जा सकता है। तो चलिए जानें किस तरह से झाड़ू-पोछे की मदद से कसरत की जा सकती है।




 
stretching exercise in home with broom

आप अक्सर ही जिम में स्टैंडिग ट्रंक रोटेशन करते होंगे लेकिन इस एक्सरसाइज को पोछे की स्टिक की मदद से भी किया जा सकता है। बस इस एक्सरसाइज को करने के लिए मॉप स्टिक को पकड़ लें। अब इसे सीने के बीच में हाथों की मदद से पकड़ें। अब पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ें और तानें। पीठ को बिना मोड़े कंधे को झुकाएं और फिर पीछे की ओर ले जाएं। अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को एक तरफ मोड़ें और हाथों को स्टिक पर स्थिर रखें। फिर इसी अवस्था में रुकें और फिर दूसरी ओर शरीर को मोड़ें। 




 
stretching exercise in home with broom
- फोटो : twitter

झाड़ू की मदद से भी एक्सरसाइज की जा सकती है। जमीन पर मैट बिछाकर सीधे लेट जाएं। पैरों को घुटने के पास से मोड़ लें। अब दोनों हाथों से झाड़ू को पकड़कर कंधे के ऊपर ले जाएं। दोनों हाथों के बीच में फासला रखें। अब दाएं पैर को ऊपर की ओर ले जाएं और हाथों को खींचते हुए पैरों को छूने की कोशिश करें। फिर पैरों को धीरे से फर्श पर ले जाएं। यहीं क्रिया दोनों पैरों के साथ करीब दस-दस बार करें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
stretching exercise in home with broom
- फोटो : pixabay

जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद घुटनों के बल हो जाएं और घुटना मुड़ने की जगह पर झाड़ू को रखें। झाड़ू के साथ संतुलन बनाने के इस व्यायाम की यह प्रारंभिक मुद्रा है। दायें घुटने को 90 अंश पर तब तक झुका रहने दें जब तक आप इसे उठाकर जांघ को चटाई के समानांतर नहीं ले जाते। पहले की पोजिशन पर लौटें और एक पैर से 15 बार इसे दोहराएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed