फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंक और गर्म पानी से ठीक हुए कोरोना के मरीज, कितना कारगर है ये तरीका?

Wed, 13 May 2020 02:53 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 13 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus treatment by zinc and warm water 7 covid patient get well by Dr deven
केरल के डॉक्टर पीपी देवन ने जिंक और गर्म पानी के जरिये कोरोना का इलाज किया है - फोटो : Social Media

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की दवा और वैक्सीन को लेकर कई देशों में शोध हो रहे हैं। इस बीच पहले से उपलब्ध दवाओं का भी कोरोना के इलाज के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। कुछ दवाओं के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक कमाल का असर केरल के डॉक्टर पीपी देवन ने भी दिखाया है। उन्होंने जिंक और गर्म पानी के जरिये कोरोना का इलाज किया है और इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अबतक वे सात कोरोना मरीजों का इलाज कर चुके हैं और सभी ठीक हो चुके हैं। उनका कहना है कि शरीर में जिंक का लेवल ठीक रहे तो वायरस का संक्रमण असर नहीं कर पाएगा।

Coronavirus treatment by zinc and warm water 7 covid patient get well by Dr deven
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती स्वास्थ्य कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI

मैंगलुरू के एजे मेडिकल कॉलेज में हेड एंड नेक सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. देवन पिछले 30 साल से सर्दी-जुकाम और खांसी का इलाज करते रहे हैं। कोरोना के इलाज का उनका तरीका सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। कारण कि कोरोना की अबतक कोई निश्चित दवा नहीं है और ऐसे में जिंक और गर्म पानी से कोरोना का इलाज बहुत आसान है। डॉ. देवन के मुताबिक, देशवासी अगर जिंक को अपने खाने में शामिल कर लें तो कोरोना वायरस या इस तरह के किसी अन्य फ्लू या संक्रमण से बचाव हो सकता है। 

Coronavirus treatment by zinc and warm water 7 covid patient get well by Dr deven
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

मालूम हो कि तमिलनाडु में राज्य सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जिंक टैबलेट लेने का निर्देश दे चुकी है। डॉ देवन का कहना है कि अगर देशभर में सभी के लिए जिंक की टैबलेट जरूरी कर दी जाए और लोग हर दिन नियमित तौर पर इसका सेवन करें तो वायरस संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सकता है। लॉकडाउन में ढील या राहत के बावजूद यह काम करेगा। वह बताते हैं कि खानपान में जिंक से भरपूर फूड आइटम को शामिल कर कोरोना से बचाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus treatment by zinc and warm water 7 covid patient get well by Dr deven
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixa

कैसे काम करता है जिंक
डॉ. देवन के मुताबिक, शरीर में वायरस घुसने के 48 घंटे के भीतर यह इलाज जरूरी है। मरीज अगर गले में जरा भी खराश महसूस करता है और थकान महसूस होती है तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें, ताकी आपको पसीना आए और शरीर का तापमान एक से दो डिग्री बढ़ जाए। शरीर में जिंक का लेवल ठीक रखा जाए तो इम्यूनिटी मजबूत होगी और वायरस खत्म हो जाएगा। 'न्यूज कर्नाटका' के साथ बातचीत में डॉ. देवन ने बताया है कि हर दिन शरीर में 40 मिलीग्राम जिंक की जरूरत होती है। अक्सर बीमार होने वाले बच्चों ने जिंक को अपनी डाइट में शामिल किया तो वे बहुत कम बीमार रहने लगे। 

विज्ञापन
Coronavirus treatment by zinc and warm water 7 covid patient get well by Dr deven
पपीता

डॉ. देवन के मुताबिक, पपीते और तरबूज के बीज का पाउडर बनाकर उसे चावल के साथ खाया जा सकता है। जिंक से भरपूर अखरोट, डार्क चॉकलेट, अनानास का भी सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही डॉक्टर से पूछकर जिंक और आयरन की गोली भी ली जा सकती है। आमतौर पर इसे हफ्ते में दो बार लेने की सलाह दी जाती है, जबकि कोरोना के समय हफ्ते, 10 दिन तक लिया जा सकता है। हालांकि अपने डॉक्टर से सलाह के बाद ही ऐसा कुछ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed