फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: वजन घटाने में रामबाण हैं किचन में मौजूद यह औषधियां, आज से ही इस्तेमाल करके पाइए लाभ

Thu, 16 Sep 2021 03:39 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 16 Sep 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
spices for weight loss, what to eat to lose weight in 1 month
वजन कम करने वाले उपाय (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

दुनिया की बड़ी आबादी मौजूदा समय में मोटापा या बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक वजन की समस्या कई प्रकार की अन्य बीमारियों का कारण बन सकती है। वजन बढ़ने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित करने के प्रयास करते रहने चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि हमारे खान-पान का असर सीधे वजन को प्रभावित करता है, ऐसे में हमें भोजन में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, जो वजन को कम करने में सहायक हो सकती हैं।


आहार विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करने के लिए आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, हमारे किचन में ही कई सारी ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल करके इस समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है। रोजाना भोजन के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले कई सारे मसालों में भी ऐसे गुण होते हैं, जोकि आसानी से वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए ऐसे ही मसालों के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

spices for weight loss, what to eat to lose weight in 1 month
काली मिर्च वजन घटाने में सहायक - फोटो : iStock

वजन कम करने में काली मिर्च है लाभदायक
हर घर में मसाले के लिए काली मिर्च का प्रयोग किया जाता है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के अलावा काली मिर्च का सेवन वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है। काली मिर्च, मेटाबॉलिज्म और पाचन की समस्या को ठीक करने में सहायक है। ऐसे में काली मिर्च का सेवन वजन घटाने के लिए लाभदायक माना जाता है। वजन कम करने वाले आहार की सूची में काली मिर्च को जरूर शामिल कर लें।

spices for weight loss, what to eat to lose weight in 1 month
इलायची के फायदे - फोटो : Pixabay

इलायची है फायदेमंद
खाने का स्वाद बढ़ाने वाली इलाइची, वजन कम करने में भी सहायक हो सकती है, इस बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। इलायची में कई सारे ऐसे गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करने के साथ, फैट बर्न करने में भी मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए इलाइची का इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है। इलाइची का प्रयोग मसालों के साथ चाय में डालकर भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
spices for weight loss, what to eat to lose weight in 1 month
सौंफ खाने के फायदे - फोटो : pixabay

सौंफ का कर सकते हैं सेवन
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सौंफ के बीज फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत होते हैं, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। सौंफ के बीज पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखने में सहायक हैं, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाता है भूख कम लगती है। सुबह एक गिलास सौंफ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सौंफ का पानी, पेट भरा हुआ महसूस कराता है जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
spices for weight loss, what to eat to lose weight in 1 month
हल्दी है कई गुणों से भरपूर - फोटो : getty images

हल्दी है अत्यंत लाभकारी
भारतीय मसालों में हल्दी को सबसे कारगर औषधि के रूप में माना जाता है। हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी सहायक है, जो वजन कम करने में मददगार हो सकती है। यही कारण है कि वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों को लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख तमाम अध्ययनों से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी औषधि के सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed