अनियमित जीवनशैली और भागदौड़ की वजह से होने वाले अवसाद के चलते पुरुषों की यौन इच्छा प्रभावित हो जाती है। यौन इच्छा के कम होने से शादीशुदा जीवन में भी अड़चने आती है। ऐसे में जरूरी है कि ऐसी चीजों का सेवन किया जाए जिससे यौन इच्छा में वृद्धि हो। आर्युवेद में इसके लिए अश्वगंधा खाने की सलाह दी गई है। अश्वगंधा पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को ठीक कर यौन इच्छा को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा खाने के फायदे..
सेक्स लाइफ को बनाना है बेहतर तो खाएं ये चीज, बढ़ जाएगी शुक्राणुओं की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन इच्छा बढ़ाने के लिए अश्वगंधा को गर्म दूध में शहद के साथ मिलाकर पीना चाहिए। दरअसल, अश्वगंधा हमारे अवसाद के स्तर को कम करता है और शरीर की ऊर्जा में इजाफा करता है। अवसाद के स्तर के बढ़ने से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और खून का प्रवाह धमनियों में कम होने लगता है। इससे नपुंसकता की समस्या होने लगती है। अश्वगंधा ऐड्रिनल ग्लैंड्स को मजबूत बनाता है। इन्हीं ग्लैंड्स से हमारे हॉर्मोन का उत्पादन ठीक होता है।
अश्वगंधा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी बहुत फायदेमंद होता है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं। इसके सेवन से हमें सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी नहीं पकड़ती हैं।