फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी ही नहीं सर्दियों में भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है दही, कई बीमारियों से रखता है दूर

Tue, 17 Dec 2019 06:03 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 17 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
some Impressive Health Benefits of Eating Curd
दही

दही स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। एक कटोरी ताजा दही खाने से आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं।कई लोगों को लगता है कि सर्दियों में दही नहीं खाना चाहिए जबकि यह धारण गलत है। गर्मी ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी आप रोज दही खाएं। इससे आपका पाचन तंत्र सही रहेगा और आपको कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। दही खाने से गैस नहीं बनती। इसमें मौजूद बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा ही विटामिन बी6 और बी12 होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

some Impressive Health Benefits of Eating Curd
दही
गैस की समस्या से निजात
-अगर आपको खाने के बाद गैस बनती है तो दही खाएं।
-दही से शरीर का पीएच संतुलन होता है और पेट की गर्मी को शांत कर यह गैस से बचाती है।
-खाने के बाद दही खाने से खाना भी अच्छी तरह से पचता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

 
some Impressive Health Benefits of Eating Curd
दही
स्किन के लिए फायदेमंद
-दही आपके त्वचा और सिर के बालों, दोनों के लिए अच्छी होती है।
-दही के साथ बेसन मिलाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं। 
-इससे त्वचा कोमल होती है और रंगत निखरती है।
-दही के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है।
-दही से बालों की रूसी और खुश्की दूर होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
some Impressive Health Benefits of Eating Curd
curd
दांत, नाखून और हड्डियों के लिए फायदेमंद
-दही में कैल्शियम होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
-दही हड्डियों के साथ ही आपके दांतों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed