फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध में होते हैं ये पौष्टिक तत्व जो रखते हैं आपको स्वस्थ

Sun, 18 Aug 2019 03:16 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 18 Aug 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
some benefits of milk
दूध

दूध, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। दूध में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो बीमारियों से बचाते हैं। ये ही वजह है कि घरों में बच्चों को रोज दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन और विटामिन तक कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। दूध पीने से तनाव दूर होता है और शरीर हाइड्रेड रहता है।


 

some benefits of milk
दूध

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन डी, विटामिन बी12, विटामिन ए और राइबोफ्लेविन (बी 2) होता है। कैल्शियम, हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन से इंसान को ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती और यह रक्त चाप को नियंत्रित रखता है।
 

some benefits of milk
दूध
फास्फोरस से शरीर में ऊर्जा मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसी तरह, विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं और नर्वस टिश्यू को नियंत्रित करता है। विटामिन ए इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आंखों और स्किन की समस्या से दूर रखता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
some benefits of milk
दूध

राइबोफ्लेविन (बी 2) खाने को ऊर्जा में तब्दील करता है। नियासीन, मेटाबॉलिज्म शुगर और फैटी एसीड को नियंत्रित रखता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो गर्म दूध पीएं। इससे आपका पाचन तंत्र सही रहेगा और कब्ज दूर होगी। गर्म दूध गले के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा दूध पीने से तनाव भी दूर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed