फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! गर्भवती महिलाओं के सिगरेट पीने से बच्चे को सकता है अस्थमा

Thu, 06 Jun 2019 03:09 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 Jun 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Smoking around pregnant women may increase asthma risk in children
धूम्रपान

गर्भवती महिलाओं के सिगरेट पीने से बच्चे को अस्थमा हो सकता है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। शोध में कहा गया है कि अगर गर्भावस्था के दौरान महिलाएं सिगरेट पीती हैं तो होने वाले बच्चे को अस्थमा का खतरा बढ़ सकता है। सिगरेट पीने से होने वाले बच्चे का विकास भी प्रभावित हो सकता है। यह शोध फ्रंटियर्स जेनेटिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। बता दें कि इस वक्त दुनियाभर में अस्थमा का खतरा बढ़ रहा है। ब्रिटेन में 54 लाख लोग अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे हैं। 



 

Smoking around pregnant women may increase asthma risk in children
धूम्रपान
इस शोध को ताइवान के हो-जीन हॉस्पिटल में किया गया है। शोध में हिस्सा लेने वाले डॉक्टर चिह च्यांग वू का कहना है कि छह साल से बड़े 756 बच्चों के मेडिकल परीक्षण के जरिए यह शोध किया गया है। इन बच्चों का डीएनए टेस्ट भी किया गया। इसके बाद यह निष्कर्ष निकला कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान ज्यादा सिगरेट पीती थीं उनके बच्चों को सिगरेट नहीं पीने वाली महिलाओं की तुलना में अस्थमा का खतरा ज्यादा रहता है।

 
Smoking around pregnant women may increase asthma risk in children
अस्थमा
इसी शोध में यह भी जानकारी दी गई है कि जिन बच्चों के पिता दिन में 20 सिगरेट पीते हैं उनके बच्चों को अस्थमा का 35 फीसदी खतरा ज्यादा रहता है। जबकि जिन बच्चों के पिता दिनभर में 20 से कम सिगरेट पीते हैं उनके बच्चों को अस्थमा का खतरा 25 फीसदी रहता है। यानी की अभिभावकों के सिगरेट पीने का प्रभाव उनके होने वाले बच्चों पर भी पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Smoking around pregnant women may increase asthma risk in children
कपल
शोध का कहना है कि जिन बच्चों के पिता सिगरेट नहीं पीते हैं उनको 22.7 फीसदी अस्थमा होने की संभावना रहती है। यानी की सिगरेट पीने वाले माता-पिता के बच्चों को सबसे ज्यादा 35 फीसदी अस्थमा होने की संभावना रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed