फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे बच्चों को भी होती है कब्ज की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Mon, 01 Feb 2021 08:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Feb 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Toddler constipation: symptoms, causes and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई तरह की ऐसी बीमारियां हैं, जिनसे लगभग हर एक दूसरा व्यक्ति ग्रसित है। जिस तरह से आजकल का खानपान है, ऐसे में बीमारी होना भी आम हो चुका है। लेकिन ये बीमारियां कितनी खतरनाक होती हैं, ये वही जानता है जिसे ये होती हैं। ऐसी ही एक खतरनाक बीमारी है कब्ज। अक्सर लोग ऐसा मानते हैं कि कब्ज की बीमारी सिर्फ बड़े लोगों को ही होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कब्ज की समस्या बच्चों को भी हो सकती है। बस बड़े लोग कब्ज के लक्षणों को पहचान लेते हैं, लेकिन बच्चें इन्हें पहचान नहीं  पाते और इसी वजह से वो किसी को बता भी नहीं पाते। तो चलिए जानते हैं  इसके लक्षण कारण और बचाव के बारे में।

Toddler constipation: symptoms, causes and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या है कब्ज की समस्या?

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आखिर कब्ज की समस्या क्या है? क्योंकि किसी भी बीमारी के बारे में जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर ये होती क्या है? दरअसल, जब बच्चों की आंतों में तरल पदार्थों के अवशोषण में काफी ज्यादा समय लगता है, तो इससे मल पहले तो सूखता है और फिर वो कठोर होकर जमा होने लगता है। ऐसे में बच्चों को मल त्यागने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते मल कम मात्रा में निकलता है। मल त्यागते समय होने वाली परेशानी और मल का कम आना ही कब्ज की समस्या कहलाती है। इससे कोई भी बच्चा आसानी से ग्रसित हो सकता है।

Toddler constipation: symptoms, causes and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये हैं कब्ज के लक्षण

अब जब ये पता चल गया है कि कब्ज की समस्या होती क्या है, तो फिर इसके लक्षणों के बारे में जानना भी बेहद जरूरी है, तभी तो आप अपने बच्चों में इस समस्या को पहचान पाएंगे। वैसे तो इसके कई लक्षण हैं, लेकिन सबसे जरूरी लक्षणों में जो चीजें शामिल हैं, उनमें कठोर, जोर लगाकर और रुखा मल त्यागना, मल त्यागते समय पेट में दर्द होना, पेट में गैस बने रहना, पैरों में दर्द होना, बदहजमी होना, कमोजरी होना, सिर में दर्द होना, पेट भारी होना जैसे कई लक्षण शामिल हैं, जिनका आपको अपने बच्चे में ध्यान देना चाहिए और अगर उसमें ये लक्षण हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toddler constipation: symptoms, causes and treatment
Stomach Problem - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कारण भी जान लीजिए

कब्ज के कारण जानना भी जरूरी है, क्योंकि आखिर ये पता होना चाहिए कि आपके बच्चों को कब्ज की समस्या किन कारणों की वजह से हो रही है। कारणों पर नजर दौड़ाएं तो, बच्चों को ये समस्या इसलिए होती है, क्योंकि जब बच्चा किसी अन्य रोग से ग्रसित हो जाता है और फिर उसका खाना पीना बंद हो जाता है, जब बच्चों को स्तनपान के साथ ऊपर के दूध का सेवन करवाया जाता है, जब बच्चों को दूध के साथ सूखा अन्न खिलाया जाता है, बच्चों को डेयरी का दूध या वहां की बनी कई अन्य चीजों से भी कब्ज होती है, अगर आपका बच्चा नशीली चीजों जैसे-धूम्रपान, शराब आदि का सेवन करता है या बच्चे के शरीर में पानी की कमी है और साथ ही कुछ दवाइयां लेने के चलते भी कब्ज की समस्या बच्चों को हो जाती है।

विज्ञापन
Toddler constipation: symptoms, causes and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बचाव के ये हैं उपाय

अब ये भी जान लीजिए कि आखिर अपने बच्चों की कब्ज दूर करने के लिए क्या उपाय करें, जो रामबाण साबित हो। इसके लिए आप अपने बच्चों को रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर दे सकते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज दूर होती है। आप कब्ज को दूर करने के लिए एक गिलास दूध में 1-2 चम्मच शहद और चीनी डालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा थोड़े अंजीर उबाल कर एक गिलास दूध में डालकर इस सोने से पहले अपने बच्चे को पिलाएं। इससे भी कब्ज दूर होने में काफी मदद मिलती है। यही नहीं, एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिलाने से भी बच्चों की कब्ज दूर होती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर आप अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed